Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: US Indian Migrants: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 205 प्रवासियों में से कईयों की अमृतसर में हो सकती है गिरफ्तारी! जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

US Indian Migrants: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 205 प्रवासियों में से कईयों की अमृतसर में हो सकती है गिरफ्तारी! जाने वजह

Mahabir
Last updated: February 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर/नई दिल्ली/अमेरिका। US Indian Migrants Deportation Explained: अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए 205 अवैध प्रवासियों में से कई लोग अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए जा सकते हैं। इन पर भारत में हत्या, फिरौती और अन्य तरह के जघन्य अपराध करने का आरोप है। इनके खिलाफ भारत में एफआईआर दर्ज हैं।

Contents
  • हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है
  • एलियन और अपराधी
  • 18 हजार भारतीय
  • ज्यादातर लोग पंजाब से

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आपको बता दें कि अमेरिका (America) के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों के खिलाफ़ सख्त सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत, एक अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान 205 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है। जो अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज पहुंच रहा है।

हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है

सूत्रों के अनुसार, आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है। भारत में 4 फरवरी की सुबह 3 बज रहे थे, तब अमेरिका के टेक्सास के सैन एंटोनियो से एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट उड़ान भर रहा था। इस C-17 विमान में अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 205 भारतीय सवार थे। इन्हें अमृतसर के लिए रवाना किया गया।

अमृतसर प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार अमेरिकी विमान से आने वाले सभी लोगों के दस्तावेजों की अमृतसर एयरपोर्ट पर जांच की जाएगी। इमिग्रेशन आदि के अलावा इन लोगों की पूरी पृष्ठभूमि, विशेषकर आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी। यदि किसी का आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Donald Trump
Donald Trump

एलियन और अपराधी

इस प्रक्रिया में पूरा दिन लग सकता है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका से निकाले गए इन भारतीयों में कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं, जिन्होंने भारत में कोई अपराध किया हो और अमेरिका चले गए हों।

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अवैध अप्रवासियों को एलियन और अपराधी कहते आए हैं, जिन्होंने अमेरिका पर हमला किया। इस वजह से ट्रम्प ने अवैध अप्रवासियों को चार्टर्ड फ्लाइट की जगह सैन्य विमान से डिपोर्ट किया। इन लोगों के हाथ में हथकड़ी और बेड़ियां लगीं हुईं थीं। इतना ही नहीं, इस फ्लाइट में 205 लोगों के लिए सिर्फ 1 टॉयलेट है।

18 हजार भारतीय

ICE ने 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट तैयार की, जिसमें 18 हजार भारतीय भी हैं। ट्रम्प ने कहा, ‘हम बुरे, खूंखार अपराधियों को बाहर निकाल रहे हैं। ये हत्यारे हैं। ये सबसे बुरे हैं, जितने आप सोच नहीं सकते। हम सबसे पहले उन्हें बाहर निकाल रहे हैं।’

प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा अप्रवासी हैं। दुनिया के कुल 20% अप्रवासी अमेरिका में ही रहते हैं। 2022 तक यहां रहने वाले अप्रवासियों की कुल संख्या 1.1 करोड़ थी। प्यू रिसर्च सेंटर की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी रहते हैं। यह आंकड़ा अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।

America News
America News

ज्यादातर लोग पंजाब से

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 205 भारतीय अप्रवासियों में ज्यादातर लोग पंजाब से हैं। इस कारण फ्लाइट को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया, ताकि आसानी से उनका वेरिफिकेशन हो सके और इसके बाद सभी अप्रवासियों को घर पहुंचने में कम से कम समय लगे।

अमेरिका 18 हजार अवैध अप्रवासियों को भारत भेजने के लिए 360 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसे कैलकुलेशन से समझिए कि टेक्सास से अमृतसर की दूरी 12,913 किमी है। अमेरिकी सैन्य विमान C-17 16 घंटे में यह दूरी तय करता है। एक फ्लाइट की ऑपरेशनल कॉस्ट 4 करोड़ रुपए है। वहीं, 18 हजार अवैध अप्रवासियों को भारत भेजने के लिए लगभग 90 फ्लाइट्स की जरूरत पड़ेगी। इसकी कुल कीमत 360 करोड़ रुपए आएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Delhi Election: दिल्ली में मतदान जारी, अब तक 8 फीसदी वोटिंग, चप्पे पर पुलिस बल तैनात
Next Article Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने ठगे लाखों, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.