Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, SHO निलंबित
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, SHO निलंबित

Mahabir
Last updated: February 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) जिले के रायकोट (Raikot) में दिवाली की रात हुई किसान नेता अमना पंडोरी की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Contents
  • SSP ने दिए जांच के आदेश
  • यह था विवाद
  • डीसी ने अमना के खिलाफ भड़काया
  • पंडोरी की गोली मारकर की थी हत्या
  • पहली गोली कर गई थी मिस
  • डीसी नूरपुरा और अन्य आरोपी जेल में

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने थाना सिटी रायकोट के इंचार्ज इंस्पेक्टर करमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (Suspend) कर पुलिस लाइन भेज दिया है। वही पुलिस ने मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी।

Photo of suspended Raikot SHO Karamjit Singh
Photo of suspended Raikot SHO Karamjit Singh

SSP ने दिए जांच के आदेश

मामले में मुख्य आरोपी बीकेयू डकौंदा जिला प्रधान जसप्रीत सिंह जस्सी ढट्ट को पुलिस की लापरवाही का फायदा मिल गया। पुलिस को 90 दिनों के भीतर चालान पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस देरी का फायदा उठाते हुए आरोपी को सेशन कोर्ट लुधियाना से जमानत मिल गई। आश्चर्यजनक रूप से जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया।

गंभीर मामले को देखते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। जांच में पता लगाया जाएगा कि क्या पुलिस ने जानबूझकर चालान पेश करने में देरी की। उल्लेखनीय है कि सीएफएल रिपोर्ट भी पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी और आरोपी की जमानत याचिका की जानकारी भी पुलिस को थी।

यह था विवाद

5 फरवरी को आरोपी के परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर इंस्पेक्टर करमजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी थी। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी ने गांव तंलवड़ी राय की रहने वाली गगनदीप कौर के साथ प्रेम विवाह किया गया था। दोनों का विवाह करवाने में सबसे ज्यादा मदद डीसी नूर पूरा ने ही की थी। पहले प्रेम विवाह करवाने वाले डीसी नूरपुरा ने ही बाद में अमना का घर तोड़ने की कोशिश की और इंगलैंड गई अमना की पत्नी गगनदीप कौर को डीसी नूर पूरा अमना के खिलाफ भड़काने लगा।

Government

डीसी ने अमना के खिलाफ भड़काया

डीसी नूर पूरा ने गगनदीप कौर को बताया कि अमना के पास कोई घर, जमीन जायदाद नही है और उसने अपनी जाति छुपाकर प्रेम विवाह करवाया है। गगनदीप कौर की और से सारी बात अपने पति अमना पंडोरी को बताने के बाद विवाद शुरू हुआ और इसका दर्दनाक अंत अमना के कत्ल से हुआ।

पंडोरी की गोली मारकर की थी हत्या

महीने के करीब जेल में रहने के बाद ही जमानत पर बाहर आ गया। दिवाली की रात ललकार कर लडाई के लिए बुलाया था। दीपावली की रात रायकोट स्थित डकौंदा किसान जत्थेबंदी के दफ्तर में किसान नेता दानवीर सिंह चीना उर्फ डीसी नूरपुरा ने अमनदीप सिंह उर्फ अमना पंडोरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक फायर अमना के सिर पर लगा था और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

Firing
Firing

पहली गोली कर गई थी मिस

दानवीर सिंह चीना उर्फ डीसी नूरपुरा ने अमना पंडोरी के सर में गोली मारी थी। मृतक अमना पंडोरी के भाई और मुकदमे के शिकायतकर्ता हरदीप सिंह के अनुसार पहली गोली मिस कर गई थी। जिसके बाद जस्सी ढट्ट ने डीसी नूरपुरा को उकसाया था कि सर में गोली मार जस्सी ढट्ट के कहने पर डीसी नूरपुरा ने अमना पंडोरी के सर में गोली मार दी और उसकी मौके पर मौत हो गई।

डीसी नूरपुरा और अन्य आरोपी जेल में

थाना सिटी रायकोट में अमना पंडोरी के भाई हरदीप सिंह पंडोरी के बयान पर पुलिस ने डीसी नूरपुरा व जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी ढट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया था | पुलिस नें जस्सी ढट्ट और डीसी नूरपुरा की पूछताछ के बाद मुकदमे में गग्गी, राजा, बूटा सिंह व जश्न को भी नामजद कर दिया गया। डीसी नूरपुरा और अन्य आरोपी अभी जेल में हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में भोजन शिष्टाचार पर कार्यशाला का आयोजन
Next Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने एसडीजी-13 क्लाइमेट एक्शन पर प्रेरक प्रदर्शनी का किया आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.