Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मशहूर एक्टर की बढ़ी मुसीबतें, गिरफ्तारी वारंट जारी; जाने पूरा मामला
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: मशहूर एक्टर की बढ़ी मुसीबतें, गिरफ्तारी वारंट जारी; जाने पूरा मामला

Mahabir
Last updated: February 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: मशहूर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) बड़ी मुसीबत में नज़र आ रहे है। अभिनेता के खिलाफ लुधियाना कोर्ट (Ludhiana Court) ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। 10 लाख के फ्रॉड केस (Fraud Case) में बार-बार समन भेजने का बावजूद सोनू सूद लुधियाना के कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे।

Contents
  • कोर्ट ने गवाह के रूप में बुलाया
  • क्या है पूरा मामला?
  • गवाही के लिए तलब सोनू सूद
  • अगली सुनवाई 10 फरवरी को

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

इसके बाद लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमणप्रीत कौर ने सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया, जो गैर जमानती है। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है, उसके सोनू सूद ब्रांड एंबेसडर थे। इस मामले पर सोनू सूद ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है।

Ludhiana court issued arrest warrant against Sonu Sood
Ludhiana court issued arrest warrant against Sonu Sood

कोर्ट ने गवाह के रूप में बुलाया

उन्होंने लिखा- हमें यह स्पष्ट करना होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली खबरें ज्यादा सनसनीखेज हैं। मामले को सीधे तौर पर कहें तो हमें तीसरे पक्ष से संबंधित मामले में कोर्ट ने गवाह के रूप में बुलाया था, जिससे हमारा कोई संबंध नहीं है।

‌उन्होंने आगे लिखा- हमारे वकीलों ने जवाब दिया है और 10 फरवरी को हम एक स्टेटमेंट देंगे, जो इस मामले में हमारी इन्वॉल्वमेंट को स्पष्ट करेगा। हम न तो ब्रांड एंबेसडर हैं और न ही हम किसी भी तरह से जुड़े हुए हैं। यह सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए अनावश्यक है। यह दुखद है कि सेलेब्स आसान लक्ष्य बन जाते हैं। हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।

We need to clarify that the news circulating on social media platforms is highly sensationalised. To put matters straight, we were summoned as a witness by the Honourable Court in a matter pertaining to a third party to which we have no association or affiliation. Our lawyers…

— sonu sood (@SonuSood) February 7, 2025

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला के खिलाफ 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्हें फर्जी रिजिका सिक्कों में निवेश करने का लालच दिया गया था और इस शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस शिकायत के तहत खन्ना ने सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत में बुलाया था। हालांकि, बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद सूद गवाही देने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए।

उनकी अनुपस्थिति के कारण अब अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।उक्त वारंट ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी पश्चिम, मुंबई को भेजा गया है, जहां से उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।

गवाही के लिए तलब सोनू सूद

इस शिकायत के बाद सोनू सूद को गवाही देने के लिए कोर्ट में तलब किया गया था। हालांकि, कोर्ट की ओर से कई बार समन भेजे जाने के बावजूद सोनू सूद ने इन्हें नजरअंदाज किया। उनकी गैरमौजूदगी के कारण अब कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

अगली सुनवाई 10 फरवरी को

मुंबई के अंधेरी पश्चिम में ओशिवारा पुलिस स्टेशन को वारंट भेजा गया है, जिसमें उन्हें एक्टर को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में विवाद ने हिंसक रूप किया धारण, चली गोलियां
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति लाइनों से प्रभावित भूमि मालिकों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.