Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Scam: जालंधर में अरबों रुपए की GST चोरी, दुबई जाकर प्रापर्टी में करते हैं इनवेस्ट, खुलासे के बाद 6 फर्मों को नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

GST Scam: जालंधर में अरबों रुपए की GST चोरी, दुबई जाकर प्रापर्टी में करते हैं इनवेस्ट, खुलासे के बाद 6 फर्मों को नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Mahabir
Last updated: February 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। GST Scam in Jalandhar: जालंधर में Tax चोरी का खेल कई सालों से चल रहा है। वहीं, GST स्कैम में 6 फर्मों में की पहचान की गई है। जो पिछले कुछ साल से GST चोरी करते आ रहे हैं। ये फर्में साल 2023 में जालंधर (Jalandhar) में करीब 40 करोड़ रूपए के GST घोटाले में शामिल हैं।

Contents
  • इन फर्मों का नाम घोटाले में
  • चार लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
  • 12 को आरोपियों पर केस चलेगा
  • ट्रांसपोर्टर और कारोबारियों की मिलीभगत
  • रेलवे स्टेशन से रोज लाखों की टैक्स चोरी

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

उधर, स्टेट GST विभाग के जालंधर डिवीज़न में जालंधर-2 की तरफ से इन्वेस्टिगेशन कम्पलीट होने के बाद इनके खिलाफ कोर्ट में सप्लीमेंट्री (Supplementary) चालान पेश किया गया है। जिससे कई फर्मों पर फिर से उंगली उठने लगी है। जांच में पता चला है कि कुछ फर्में GST चोरी का पैसा दुबई में प्रापर्टी बिजनेस में खफा रहे हैं।

Harpal Singh Cheema GST
Harpal Singh Cheema GST

इन फर्मों का नाम घोटाले में

जिला कोर्ट में सीजेएम में शिकायत दायर की गई है, जिसमें 6 अन्य GST फर्मों को इस घोटाले में शामिल पाया गया है। यह सभी 6 आरोपियों को 27 फरवरी के लिए नोटिस जारी किया गया है, जो अब सरेंडर कम बेल करवाएंगे।

GST विभाग की तरफ से कोर्ट में जिनके खिलाफ कंप्लेंट फाइल की गई है। उनमें टीना आनंद (गगन ट्रेडिंग कंपनी), रितू बाला (कपूर ट्रेडिंग कंपनी), प्रवेश आनंद (अंबे ट्रेडिंग कंपनी), हरजिंदर सिंह जौड़ा (रॉयल ट्रेडिंग कंपनी), मोहित अरोड़ा (एसआर ट्रेडिंग कंपनी), गौरव जवाली (जय बाला सोढल ट्रेडिंग कंपनी) के नाम शामिल है।

GST Scam
GST Scam

चार लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

साल 2023 में 30 जनवरी को GST विभाग की तरफ से जालंधर में बड़ी रेड करते हुए GST घोटाला करने वाली GST फर्मों का पर्दाफाश किया गया था। तब मौके पर पुलिस की मदद से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई थी, जिनके खिलाफ यू/एस 132 पंजाब स्टेट GST एक्ट- 2017 क तहत कार्रवाई की गई थी। मामला मार्च 2023 से कोर्ट में विचाराधीन है।

पिछले दो साल से GST विभाग की तरफ से इस घोटाले में जो भी दस्तावेज जब्त किए गए थे। उनकी लगातार स्क्रूटनिंग की जा रही है, जिसमें परत दर परत कई मामले खुलते है रहे है। GST विभाग की तरफ से दावा किया जा रहा है कि बिना किसी टैक्सेबल गुड्स के ही इनकी तरफ से बिल जारी किया जाता रहा है, जो कि 18 फीसदी टैक्स स्लैब में शामिल है। इनकी तरफ से फ्रॉड आईटीसी दिखाई जा रही थी।

12 को आरोपियों पर केस चलेगा

गौरतलब है कि इस करोड़ों रूपए की GST घोटाले में विभाग की तरफ से इन्वेस्टिगेशन के बाद अब इस मामले में कुल 12 को आरोपियों पर केस चलेगा। इससे पहले साल 2023 में 6 आरोपी थे, जिनमें पंकज कुमार/पंकज आनंद, रविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, अजय कुमार वप्रवीण कुमार, अजय कुमार पर पहले से कोर्ट में केश चल रहा है।

इस केस में 5 साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा पंकज आनंद और रविंदर सिंह की हाईकोर्ट से जमानत एडवोकेट आरके बाजा की तरफ से पहले ही करवाई जा चुकी है। वही इस मामले में जालंधर डिवीज़न के डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स दलवीर राज कौर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

जालंधर के 3 बड़े ट्रांसपोर्टर सैंट्रल GST की रडार पर
जालंधर के 3 बड़े ट्रांसपोर्टर सैंट्रल GST की रडार पर

ट्रांसपोर्टर और कारोबारियों की मिलीभगत

जानकारी के मुताबिक जालंधर में अभी भी बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की जाती है। इसमें पिछले दिनों तीन ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ भी जांच शुरु हुई है। इन ट्रांसपोर्टरों में एक ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में विजीलैंस और जीएसटी विभाग दबिश भी दे चुकी है। लेकिन इनकी पहुंच ऊपर तक होने से कार्रवाई नहीं हो पाती।

वहीं, शहर के कुछ कारोबारी सरकार को तगड़ा चूना लगा रहे हैं। इन लोगों को साल 2023 में पकड़े गए घोटाले से सीधा जुड़ाव है। लेकिन कुछ करप्ट अफसरों के साथ मिलकर ये कारोबारी जीएसटी की चोरी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रियल एस्टेट, फोकल प्वाइंट, होशियारपुर रोड, 120 फुटी रोड, रेलवे स्टेशन के पास के कुछ कारोबारी इसमें शामिल बताए जा रहे हैं।

रेलवे स्टेशन से रोज लाखों की टैक्स चोरी

वहीं, रेलवे स्टेशन से देश के अलग अलग हिस्सों से आए पार्सल से भी जीएसटी चोरी हो रही है। रेलवे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि लाखों रुपए की जीएसटी चोरी रोज रेलवे के जरिए की जाती है। यहां रेलवे पुलिस और जीएसटी अफसरों की सैटिंग के साथ जीएसटी चोरी की जाती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल 8वें राउंड में भी पीछे, BJP सबसे आगे, पढ़ें दिल्ली का रूझान
Next Article Delhi Election Result: AAP के मनीष सिसौदिया चुनाव हारे, केजरीवाल पीछे, दिल्ली में 27 साल बाद BJP की आ रही सरकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.