Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: US Indian Migrants Deportation: पंजाब में सतनाम सिंह समेत ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ 8 FIR दर्ज, ED भी हुई सक्रिय, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

US Indian Migrants Deportation: पंजाब में सतनाम सिंह समेत ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ 8 FIR दर्ज, ED भी हुई सक्रिय, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Mahabir
Last updated: February 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर/चंडीगढ़/अमेरिका। US Indian Migrants Deportation Explained: अमेरिका (America) से डिपोर्ट होकर आए पीड़ितों के बयान पर पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने सतनाम सिंह समेत कई ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक अब तक 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Contents
  • इमीग्रेशन सलाहकारों पर शिकंजा
  • पीड़ितों के बयान पर एफआईआर दर्ज
  • धोखेबाज अपराधियों को कानून के कटघरे में लाएंगे
  • सतनाम पर एफआईआर के बाद दफ्तर सील

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

उधर, डंकी रूट (Donkey Route) यानी मानव तस्करी गैंग के सरगना अंडरग्राउंड हो गए हैं। कुछ दुबई (Dubai) भाग गए हैं। इसमें से जालंधर (Jalandhar) में बस स्टैंड के पास पुलिस लाइन के सामने एक बड़ी बिल्डिंग में डंकी रूट का काम करने वाले लोग भाग खड़े हुए हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो अमृतसर (Amritsar) के अजनाला में सतनाम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर पीड़ित के पिता दलेर सिंह के बयानों पर दर्ज हुई है।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

इमीग्रेशन सलाहकारों पर शिकंजा

वहीं, डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav, IPS) ने कहा है कि धोखेबाज इमीग्रेशन सलाहकारों पर शिकंजा कसा गया है। पंजाब पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इस क्षेत्र में सक्रिय बहुराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की है।

यह कार्रवाई उन भारतीय नागरिकों से संबंधित है जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था और वे अमृतसर पहुंचे थे। पंजाब पुलिस ने उन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने उन्हें अमेरिका में अवैध प्रवेश के झूठे वादे करके धोखा किया है।

पीड़ितों के बयान पर एफआईआर दर्ज

इस संबंधी पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों के बयानों के आधार पर कुल 8 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से दो एफआईआर जिला पुलिस के पास और छह एफआईआर पंजाब पुलिस के एनआरआई मामलों के विंग के पास दर्ज की गई हैं।

एडीजीपी (एनआरआई मामले) प्रवीन सिन्हा के नेतृत्व वाली इस एसआईटी में एडीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) शिवे कुमार वर्मा, आईजीपी (प्रोवीजनिंग) डॉ. एस. बूपति और डीआईजी (बार्डर रेंज) सतिंदर सिंह शामिल हैं। यह एसआईटी जांच की गहन निगरानी कर रही है और सुनिश्चित कर रही है कि पूरी कार्रवाई तथ्यों की गहराई से जांच कर प्रभावी ढंग से की जाए।

धोखेबाज अपराधियों को कानून के कटघरे में लाएंगे

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वदेश लौटे लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया। साथ ही, विभिन्न जिलों और कमिश्नरेटों के पुलिस आयुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसआईटी के साथ समन्वय कर लगातार मेहनत कर रहे हैं, ताकि इन धोखेबाज अपराधियों को कानून के कटघरे में लाया जा सके।

पंजाब पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और अवैध इमीग्रेशन या ऐसी किसी अन्य धोखाधड़ी की सूचना अधिकारियों को देने की अपील की। पंजाब पुलिस अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने और धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के अपने मिशन में पूरी ईमानदारी से जुटी हुई है।

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोग डंकी रूट से पहुंचे थे विदेश, किसी ने 40 लाख, तो किसी ने दिए थे 70 लाख रुपए
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोग डंकी रूट से पहुंचे थे विदेश, किसी ने 40 लाख, तो किसी ने दिए थे 70 लाख रुपए

सतनाम पर एफआईआर के बाद दफ्तर सील

पुलिस अफसरों की माने तो बीते दिन ट्रैवल एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका दफ्तर सील कर दिया। वहीं उक्त ट्रैवल एजेंट की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। इसे लेकर अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी का कहना है कि उन्होंने अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उधर, इस मामले को लेकर केंद्र सरकार बड़ी ही गंभीर है। इसे लेकर केंद्रीय एजैंसियां अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि ईडी भी सक्रिय हो गई है। जिससे चुनिंदा ट्रैवल एजैंटों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसमें जालंधर के तीन बड़े ट्रैवल एजैंटों के नाम शामिल है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Holiday News: पंजाब के इस जिले में सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और दफ्तर
Next Article Punjab News: बुड्ढा दरिया की सफाई हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता – डॉ. रवजोत सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.