Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Travel Agents: पंजाब में सिर्फ 212 एजैंट ही रजिस्टर्ड, 8 जिलों में किसी को लाइसेंस नहीं, 2730 फर्जी ट्रैवल एजैंट चिन्हित, होगी बड़ी कार्रवाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Travel Agents: पंजाब में सिर्फ 212 एजैंट ही रजिस्टर्ड, 8 जिलों में किसी को लाइसेंस नहीं, 2730 फर्जी ट्रैवल एजैंट चिन्हित, होगी बड़ी कार्रवाई

Mahabir
Last updated: February 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Travel Agents: US India Illegal Immigrants Deportation Update- डंकी रूट (Donkey Route) के जरिए 70 से 80 लाख रुपए लेकर अमेरिका (America) भेजने के मामले में केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। पंजाब (Punjab) के ट्रैवल एजेंटों (Travel Agent) को लेकर केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य में सिर्फ 212 ही ऐसे ट्रैवल एजेंट हैं, जिनके पास वैध लाइसेंस है।

Contents
  • 65 के लाइसेंस की मियाद समाप्त
  • 2730 फर्जी ट्रैवल एजेंट केंद्र ने लिस्ट आउट किए
  • जालंधर में सबसे ज्यादा एजैंट
  • पुलिस ने 8 FIR दर्ज किए, गिरफ्तारी नहीं
  • डंकी रूट में जालंधर का ट्रैवल एजैंट सरगना

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब (Punjab) के 92 प्रतिशत ट्रैवल एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं। सिर्फ 8 प्रतिशत एजेंट ही केंद्रीय गाइड लाइन के अंडर आते हैं। राज्य के 8 जिलों में इमिग्रेशन के दफ्तर खोले बैठे किसी एजेंट के पास लाइसेंस नहीं है।

65 के लाइसेंस की मियाद समाप्त

जानकारी के अनुसार, 212 एजेंटों में से भी करीब 65 के लाइसेंस की मियाद समाप्त हो चुकी है। केंद्र सरकार इनके लाइसेंस भी अपने स्तर पर रद्द कर चुकी है। पंजाब के लगभग प्रत्येक जिले में बड़े स्तर पर अवैध रूप से ट्रैवल एजेंटों का काम चल रहा है। जिससे पंजाब पुलिस के साथ मिलकर ये ट्रैवल एजैंट धोखाधड़ी के खेल को अंजाम दे रहे हैं।

केंद्र सरकार गुजरात, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। पंजाब के करीब आठ जिले ऐसे हैं, जिन जिलों का एक भी ट्रैवल एजेंट केंद्र की लिस्ट में पंजीकृत नहीं है। इन जिलों में श्री मुक्तसर साहिब, तरन तारन, फरीदकोट, पठानकोट, फिरोजपुर, मलेरकोटला, फाजिल्का और मानसा शामिल हैं।

2730 फर्जी ट्रैवल एजेंट केंद्र ने लिस्ट आउट किए

बता दें कि, इन जिलों के कुल 2730 फर्जी ट्रैवल एजेंट केंद्र ने लिस्ट आउट किए हैं। जिनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां कार्रवाई की तैयारी में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों की फाइलों के आधार पर भी अलग से कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर में सबसे ज्यादा एजैंट

पंजाब में सबसे ज्यादा ट्रैवल एजैंट जालंधर में हैं। जालंधर के बाद मोहाली और फिर होशियारपुर में सबसे ज्यादा ट्रैवल एजेंट पंजीकृत हैं। जालंधर में सबसे ज्यादा कुल 86 लाइसेंस धारक ट्रैवल एजेंट हैं। जिसमें से 16 के लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है। जिनके लाइसेंसों का नवीनीकरण होने वाला है। साथ ही चार लाइसेंसों का रद्द भी किया गया है।

दूसरे नंबर पर मोहाली में सबसे ज्यादा ट्रैवल एजेंटों के पास लाइसेंस हैं। मोहाली के कुल 31 ट्रैवल एजेंट ऐसे हैं, जोकि केंद्र के पास पंजीकृत हैं। उसके बाद होशियारपुर में 22, लुधियाना 20 और अन्य जगहों पर बाकी के लाइसेंस पंजीकृत हैं।

US Indian Migrants Deportation
US Indian Migrants Deportation

पुलिस ने 8 FIR दर्ज किए, गिरफ्तारी नहीं

फतेहगढ़ साहिब में एक एजेंट (लाइसेंस निलंबित), 2 संगरूर (एक का लाइसेंस रद्द), शहीद भगत सिंह नगर में 3 (एक का लाइसेंस समाप्त), मोगा जिले में 2, (एक का लाइसेंस समाप्त), कपूरथला में केवल 3 और पटियाला में एक पंजीकृत और बठिंडा में दो एजेंट पंजीकृत (दोनों लाइसेंस समाप्त) हैं।

उधर, अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पंजाब के लोगों के बयान पर अभी तक पंजाब पुलिस ने अलग अलग 8 एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जिससे केंद्रीय एजैंसियां नाराज हैं और वह अपने स्तर पर कभी भी बड़ी कार्ऱवाई कर सकती है।

US India Illegal Immigrants Deportation Update Jalandhar News
US India Illegal Immigrants Deportation Update Jalandhar News

डंकी रूट में जालंधर का ट्रैवल एजैंट सरगना

सूत्र बता रहे हैं कि डंकी रूट यानी मानव तस्करी में जालंधर के तीन बड़े एजैंट शामिल हैं। अमृतसर के अजनाला में एजैंट सतनाम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि सतनाम सिंह जालंधर का प्रमुख एजैंट है, जो बस स्टैंड के पास एक इमारत में मानव तस्करी का धंधा करता है।

सूत्र बताते हैं कि मानव तस्करी में पंजाब पुलिस के कुछ करप्ट अफसर और दो रिटायर्ड अफसर पूरा गैंग चलाते हैं। इसके अलावा केंद्र में तैनात कुछ अफसर भी इस गंदे धंधे में शामिल हैं। पंजाब पुलिस के जिन अफसरों पर शक की सुई है, उन्हें सत्ताधारियों का शह प्राप्त है। जिससे इस गंदे धंधे में लिप्त लोग पुलिस से दूर हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article India Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची पुलिस, इंडियाज गॉट लेटेंट का विवादित एपिसोड यूट्यूब ने हटाया
Next Article Punjab News: पंजाब में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रयास और तेज़- सौंद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.