Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: व्यापार-व्यवसाय में लाभ के बन रहे योग, घर में आएंगे मेहमान; पढ़ें राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: व्यापार-व्यवसाय में लाभ के बन रहे योग, घर में आएंगे मेहमान; पढ़ें राशिफल

Mahabir
Last updated: February 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 13 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 13 फरवरी 2025 की तारीख है, दिन है गुरुवार (Thursday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज का दिन कुछ जातकों का अपने परिवार के साथ काफी शानदार गुजरने वाला है।

Contents
  • मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

तो वहीं कुछ जातक सेहत को लेकर भी परेशान रह सकते हैं। इसी के साथ आज कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। आपका कोई पुराना दोस्त आज आपसे मिल सकता है। आज परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी बड़े निवेश आप पार्टनर बन सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा। मन खुश रहेगा, पार्टनर से संबंध मधुर होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन मन मुताबिक होने वाला है, आज आपका मन खुश रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, अपने किसी सहयोगी से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। बहुत दिनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे, आज आपके काम बनने में देर नहीं लगेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खान पान पर नियंत्रण रखें। आज कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो आपका किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपकी किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कोई घटना घट सकती है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। आज आपको नेगेटिव थॉट ज्यादा आएंगे, इसलिए अपने व्यवहार में संयम रखें। आज व्यापार-व्यवसाय में भी आपको आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा आदि पर जाएं, तो सावधानी रखें। व्यापार में सोच विचार कर निवेश करें, स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से ठीक रहेगा। आज आपका कहीं पुराना उलझा हुआ पैसा आपको मिल सकता है, जिससे आपका बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। आज वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। कार्य की अधिकता के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आज आपको उदासी महसूस होगी, परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज व्यापार-व्यवसाय में आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी। पुराने लिए लोन के कारण आज आप आर्थिक तौर से परेशानी महसूस करेंगे। आज का दिन व्यर्थ के विवाद से बचें, वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें, किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक तौर से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, आज किसी नई पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको किसी से आर्थिक तौर से मदद मांगनी पड़ सकती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आज देखने को मिलेगी। पार्टनर से मतभेद बढ़ेंगे। परिवार में आपसी कलह का माहौल बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके जरूरी कार्य पूर्ण होंगे, प्रशासनिक क्षेत्र में चल रहे कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपके व्यवहार से शत्रु भी आपके मुरीद हो जाएंगे। कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन आज कोई विशेष ऑफर मिलने से कार्यक्षेत्र में आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। आपका मन खुश रहेगा, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से आपका मिलना होगा, जिससे मन खुश रहेगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj Ka Panchang: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जीवन की बाधाएं होगी दूर; पढ़ें पंचांग
Next Article Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, करें चेक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.