Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Maha Kumbh 2025: संगम में स्नान कर अभिभूत हुए गोवा के सीएम सावंत, योगी सरकार के प्रयासों को सराहा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Maha Kumbh 2025: संगम में स्नान कर अभिभूत हुए गोवा के सीएम सावंत, योगी सरकार के प्रयासों को सराहा

Mahabir
Last updated: February 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, महाकुम्भ नगर। Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ-2025 में देश-विदेश से दिग्गजों के आने का क्रम लगातार जारी है। महाकुम्भ में आने वाला हर एक व्यक्ति यहां की भव्यता व दिव्यता को अनुभूत करके मंत्रमुग्ध हो जा रहा है।

Contents
  • सीएम योगी को धन्यवाद
  • प्रयागराज एयरपोर्ट पर कैबिनेट समेत पहुंचे सावंत
  • 50 करोड़ श्रद्धालुओं का आना व्यापकता व दिव्यता का प्रमाण

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

यही कारण है कि इतने व्यापक स्तर पर हो रहे इस महाआयोजन को लेकर सीएम योगी और योगी सरकार (Yogi Govt) के प्रयास, विजन व क्रियान्वयन की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

सीएम योगी को धन्यवाद

शनिवार को गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी इस कड़ी का हिस्सा बने। महाकुम्भ का हिस्सा बनने, पुण्य की डुबकी लगाने और तीर्थराज प्रयागराज की दिव्यता को अनुभूत करने वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूरी कैबिनेट को लेकर आए। अपने अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए सावंत के कहा कि 50 करोड़ श्रद्धालुओं का इस महाआयोजन में आना इसकी व्यापकता व दिव्यता का प्रमाण है।

उन्होंने स्वयं व गोवा की जनता की ओर से सीएम योगी व योगी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इतने सुव्यवस्थित तरीके से इतना बड़ा आयोजन आयोजित कराने के लिए योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं और इस दिव्य, आनंद व उत्सव से भरे क्षण उपलब्ध कराने के लिए सीएम योगी को धन्यवाद।

Maha Kumbh
Maha Kumbh

प्रयागराज एयरपोर्ट पर कैबिनेट समेत पहुंचे सावंत

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट समेत महाकुम्भ में भाग लेने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह आगे त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे और विधिवत स्नान किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुम्भ के महाआयोजन का हिस्सा बनने और अमृत स्नान को अनुभूत करने के लिए आया हूं।

144 साल बाद हो रहा यह महाआयोजन भव्य है, दिव्य है और लोगों को आनंदित कर रहा है। गोवा के लोगों को यहां स्नान करने आने के लिए ट्रेन की फैसिलिटी उपलब्ध कराई है। यहां आना और इस आनंदित करने वाले क्षण का हिस्सा बनना सभी के लिए सुखद अनुभव है।

Maha Kumbh
Maha Kumbh

50 करोड़ श्रद्धालुओं का आना व्यापकता व दिव्यता का प्रमाण

महाकुम्भ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। 13 जनवरी से यह महाआयोजन शुरू हुआ था और महाकुम्भ में अब तक आए कुल श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई है। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए गोवा के सीएम सावंत ने कहा कि यह इसका स्पष्ट प्रमाण है कि महाकुम्भ का महाआयोजन कितना विराट है, भव्य है और लोगों को आनंदित करने वाला है।

उन्होंने कहा कि न केवल मैं बल्कि मेरा पूरा प्रतिनिधिमंडल यहां आकर बहुत प्रसन्न हैं। मैं गोवा के लोगों की ओर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उनके प्रयासों के कारण ही इतना बड़ा आयोजन इतने सुव्यवस्थित तरीके से हो रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने गोवा की ओर से महाकुम्भ के सफल आयोजन का धन्यवाद देते हुए हर दिन सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करने की कामना भी की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: स्किमर पक्षी को बनाया गया बर्ड फेस्टिवल का मैसकट
Next Article Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ से विदा हुए सनातन के संरक्षक दंडी स्वामी, संगम में किया महाकुम्भ का आखिरी स्नान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.