Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में IAS अफसर सस्पैंड, IPS अफसर पर भी गिरी गाज, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब में IAS अफसर सस्पैंड, IPS अफसर पर भी गिरी गाज, जाने वजह

Mahabir
Last updated: February 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) एक्शन में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक आईएएस अफसर को सस्पैंड कर दिया, जबकि एक आईपीएस अफसर को हटा दिया। 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी श्री जी. नागेश्वर राव (G. Nageshwar Rao) को विजिलेंस ब्यूरो का मुख्य निदेशक नियुक्त किया है। श्री राव वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) प्रोवीजनिंग, पंजाब के रूप में सेवाएँ दे रहे थे।

Contents
  • मुक्तसर के डीसी सस्पैंड
  • वरिंदर कुमार का स्थान लेंगे
  • संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पंजाब (Punjab) सरकार ने दिल्ली चुनाव के बाद बड़ी कार्रवाई की है। आज 17 फरवरी को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पहले विजिलेंस प्रमुख स्पेशल डीजीपी वरिंदर कुमार को पद से हटा दिया। साथ ही उनकी जगह ADGP जी नागेश्वर राव को विजिलेंस प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है।

abhijeet kaplish ias punjab
abhijeet kaplish ias punjab

मुक्तसर के डीसी सस्पैंड

वहीं, मुक्तसर के डीसी को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह अभिजीत कपलिश को मुक्तसर का नया डीसी नियुक्त किया गया है। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं, विजिलेंस को भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

दो दिन पहले ही पंजाब सरकार के एक ऑर्डर जारी कर सभी विभागों के प्रमुख, डीसी, SSP को ये आदेश दिया था कि किसी भी प्रकार का करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस चीफ को हटाया जाना इसी संदर्भ में बड़ी कार्रवाई है। वहीं, पंजाब सरकार आने वाले दिनों में ऐसी और कड़ी करवाई कर सकती है।

Punjab Govt appoints G. Nageshwar Rao as Chief Director of Vigilance Bureau

वरिंदर कुमार का स्थान लेंगे

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, श्री राव 1993 बैच के IPS अधिकारी और विशेष पुलिस महानिदेशक श्री वरिंदर कुमार का स्थान लेंगे। श्री वरिंदर कुमार को विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक के पद से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें आगे की ड्यूटी के लिए पुलिस महानिदेशक, पंजाब को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया

उल्लेखनीय है कि श्री जी. नागेश्वर राव ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें विशेष प्रधान सचिव, गृह मामले एवं न्याय विभाग, पंजाब, निदेशक, सतर्कता ब्यूरो, पंजाब, तथा डीआईजी/एचओबी, सीबीआई, एसीबी, विशाखापत्तनम, तथा डीआईजी/एचओबी, सीबीआई, एसीबी, चेन्नई आदि शामिल हैं। सिविल इंजीनियरिंग स्नातक श्री राव को कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

Bhagwant Mann in Delhi Election
Bhagwant Mann in Delhi Election

साल 2004 में, उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में एक सिवपोल (सी आई वी पी ओ एल ) अधिकारी के रूप में सेवा दी, जिसके लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में प्रतिनियुक्ति के दौरान, उन्हें 2011 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्राप्त हुआ। इसके अलावा, 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में लगभग 3 वर्षों के दौरान 94 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश
Next Article Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों पर बोले विधानसभा स्पीकर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.