Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: भारत सरकार केंद्रीय जल जीवन मिशन के तहत पंजाब के लंबित पड़े 111.13 करोड़ रुपये की धनराशि तुरंत जारी करे: मुंडिया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: भारत सरकार केंद्रीय जल जीवन मिशन के तहत पंजाब के लंबित पड़े 111.13 करोड़ रुपये की धनराशि तुरंत जारी करे: मुंडिया

Mahabir
Last updated: February 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/उदयपुर। Punjab News: पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने भारत सरकार से जल जीवन मिशन के तहत पंजाब के लंबित पड़े 111.13 करोड़ रुपये की धनराशि तुरंत जारी करने की मांग की है, ताकि पानी की गुणवत्ता से प्रभावित गांवों को नहरी पानी उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।

Contents
  • धनराशि तुरंत जारी करने की मांग
  • 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराना
  • महिलाओं की भागीदारी
  • पंजाब सरकार निरंतर कार्य कर रही

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

हरदीप मुंडिया राजस्थान के उदयपुर शहर में आयोजित ‘भारत 2047: एक जल-सुरक्षित राष्ट्र’ विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में बड़े लक्ष्य हासिल किए गए हैं।

Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardip Singh Mundian
Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardip Singh Mundian

धनराशि तुरंत जारी करने की मांग

मंत्री मुंडिया ने सम्मेलन के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के समक्ष राज्य की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पंजाब के भूमिगत जल में यूरेनियम, आर्सेनिक, सेलेनियम आदि निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में पाए गए हैं।

इस कारण प्रभावित गांवों में नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए 2200 करोड़ रुपये की लागत से 15 सतही जल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिससे 25 लाख ग्रामीण निवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिलेगा। ये परियोजनाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी हो रही हैं। इन्हें समय पर पूरा करने के लिए भारत सरकार से आवश्यक धनराशि तुरंत जारी करने की मांग की गई है।

Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardip Singh Mundian
Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardip Singh Mundian

24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराना

पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘हर घर जल’ मिशन के तहत राज्य की 100 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को अप्रैल 2023 में ही नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य प्राप्त कर लिया था। यह लक्ष्य हासिल करने वाला पंजाब देश का पांचवां राज्य है, जबकि पूरे देश ने यह लक्ष्य मार्च 2024 में पूरा किया। अब पंजाब सरकार का अगला लक्ष्य ग्रामीण आबादी को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराना है।

पंजाब द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों का विवरण देते हुए स मुंडिया ने कहा कि पंजाब ने 2009 में शिकायत निवारण केंद्र की स्थापना की थी, जिसमें 31 जनवरी 2025 तक कुल 1,38,331 शिकायतें प्राप्त हुईं और उनमें से 99.70 प्रतिशत का सफल समाधान किया गया।

Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardip Singh Mundian
Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardip Singh Mundian

महिलाओं की भागीदारी

मंत्री मुंडिया ने आगे कहा कि राज्य ने तकनीकी प्रणाली के माध्यम से जल आपूर्ति योजनाओं की उच्च स्तरीय निगरानी के लिए आईओटी और एससीएडीए जैसी परियोजनाओं को अपनाया है, जिससे जल आपूर्ति योजनाओं की सटीक निगरानी की जा सके।

जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाए रखने के लिए समाज की भागीदारी, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने कहा कि इस दिशा में राज्य में कई कदम उठाए गए हैं, जैसे कि सरकार ने ग्राम पंचायत जल एवं स्वच्छता समितियों में न्यूनतम 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी को अनिवार्य किया है।

Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardip Singh Mundian
Punjab Water Supply and Sanitation Minister Hardip Singh Mundian

पंजाब सरकार निरंतर कार्य कर रही

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने कहा कि भारत को ‘एक जल-सुरक्षित राष्ट्र’ बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे समाज की भागीदारी आवश्यक है, ताकि भविष्य में हर पीढ़ी के लिए स्वच्छ और पेयजल उपलब्ध हो सके। इस मिशन को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री, अधिकारी और विभिन्न राज्यों के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री सहित पंजाब के कैबिनेट मंत्री के साथ जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव नीलकंठ एस. अवहाड भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, 10 DSP और 8 SP को किया सस्पैंड, जाने वजह
Next Article Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर ब्रांच में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.