Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवक की शिकायत पर 2 ट्रैवल एजैंटों पर FIR, जालंधर का एजैंट है मास्टर माइंड
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवक की शिकायत पर 2 ट्रैवल एजैंटों पर FIR, जालंधर का एजैंट है मास्टर माइंड

Mahabir
Last updated: February 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला। Punjab News: अमेरिका (America) से डिपोर्ट होकर पंजाब (Punjab) पहुंचे पीड़ितों की शिकायत पर जालंधर (Jalandhar) और कपूरथला (Kapurthala) में ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक कपूरथला के दो ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये ट्रैवल एजैंट जालंधर के एक बड़े ट्रैवल एजैंट के साथ मिलकर मानव तस्करी यानी डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजते हैं।

Contents
  • 35 लाख लेकर लगवा दिया डंकी
  • मैक्सिको की दीवार फांद कर अमेरिका में घुसा
  • मैक्सिको बार्डर पर जालंधर का एक एजैंट सक्रिय

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबिक कपूरथला (Kapurthala) में 2 ट्रैवल एजैंटों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। जिले के गांव चक्कोकी वासी युवक को ट्रैवल एजैंट द्वारा सीधा अमरीका के नाम पर मैक्सिको भेजा और पुलिस द्वारा उसे वापस डिपोर्ट करने के बाद युवक की शिकायत पर थाना ढिलवां की पुलिस ने 2 ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

US Indian Migrants Deportation
US Indian Migrants Deportation

35 लाख लेकर लगवा दिया डंकी

जानकारी के अनुसार एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में अमरीका से डिपोर्ट हुए युवक निशान सिंह वासी गांव चक्कोकी ने बताया कि उसे गांव लखन का पड्डा के सुखजिंदर सिंह सोनी और गांव किशन सिंह वाला के लक्खी ने अवैध तरीके से अमेरिका भेजा था। उसने बताया कि उक्त दोनों एजेंटों के साथ फ्रांस से अमरीका भेजने की बात 35 लाख में तय हुई थी।

पीड़ित युवक ने बताया कि इसके लिए उसके परिवार ने 22 लाख नकद और 13 लाख इनके बैंक खातों में डाले गए। इन दोनों एजैंटों ने परिवार को जहाज के जरिए सीधा अमरीका भेजने का कहा था। लेकिन इन एजैंटों ने उसे सीधा अमरीका भेजने की बजाय किसी सुरीनाम नामक देश में छोड़ा दिया, जहां से उसे डंकी बनाकर पैदल मैक्सिको पहुंचाया।

US Indian Migrants Deportation
US Indian Migrants Deportation

मैक्सिको की दीवार फांद कर अमेरिका में घुसा

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह मैक्सिको की दीवार फांद कर अमेरिका में घुसा तो वहां पर अमेरिकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। अब उसे अमेरिका से डिपोर्ट करके वापस घर भेज दिया गया है।

निशान सिंह ने बताया कि वह जंगल में 16 दिन तक भटकता रहा। उसने कहा कि एजैंटों ने मैक्सिको की दीवार पार करवाने के लिए उसके परिवार से अलग से 10 लाख रुपसे वसूले। इस तरह से उक्त दोनों एजैंटों ने तयशुदा 35 लाख की बजाय उससे 45 लाख रुपए की ठगी की है।

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोग डंकी रूट से पहुंचे थे विदेश, किसी ने 40 लाख, तो किसी ने दिए थे 70 लाख रुपए
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोग डंकी रूट से पहुंचे थे विदेश, किसी ने 40 लाख, तो किसी ने दिए थे 70 लाख रुपए

मैक्सिको बार्डर पर जालंधर का एक एजैंट सक्रिय

जिसके आधार पर थाना ढिलवां की पुलिस ने दोनों एजैंटों के खिलाफ केस दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस की छापेमारी जारी है। इसके तार जालंधर बस स्टैंड के पास स्थित एक बड़े ट्रैवल एजैंट से जुड़ा है।

सूत्र बता रहे हैं कि मैक्सिको बार्डर पर जालंधर का एक एजैंट पुलिस के साथ मिलकर डंकी रूट वाले पंजाबियों को अमेरिका में दाखिल करवाता है। जालंधर बस स्टैंड के पास स्थित दफ्तर से मैक्सिको बार्डर वाला एजैंट संपर्क में होता है। यही नही, मैक्सिको बार्डर वाला जालंधर का एजैंट खुद को लीगल एडवाइजर बताता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Canada News: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टरों को घोषित किया आतंकवादी, गैंग में शामिल हैं कई इंडियन, नशा और मानव तस्करी का करते हैं धंधा
Next Article Petrol-Diesel Price: टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल के नए दाम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.