Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, डॉग ब्रीडरों और पेट शॉप्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, डॉग ब्रीडरों और पेट शॉप्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Mahabir
Last updated: February 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जानवरों के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पशु कल्याण बोर्ड के अधीन सभी डॉग ब्रीडरों, पैट्ट शॉप्स और पशु कल्याण संस्थाओं की अनिवार्य रजिस्ट्रेशन करवाने का ऐलान किया गया है।

Contents
  • ब्रीडिंग प्रथाओं को प्रोत्साहित
  • अमानवीय व्यवहार का सामना न करना पड़े
  • जानवरों के प्रति संवेदनशील

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

यह फैसला पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khudian) की अगुवाई में पंजाब पशु कल्याण बोर्ड की बैठक में लिया गया। यह बैठक पशुधन परिसर, सेक्टर-68, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हुई।

PUNJAB TO REGISTER ALL DOG BREEDERS, PET SHOPS TO ENSURE HUMANE TREATMENT TO ANIMALS News
PUNJAB TO REGISTER ALL DOG BREEDERS, PET SHOPS TO ENSURE HUMANE TREATMENT TO ANIMALS News

ब्रीडिंग प्रथाओं को प्रोत्साहित

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि डॉग ब्रीडर्स और पैट्ट शॉप्स को जानवरों पर अत्याचार रोकने के लिए (डॉग ब्रीडिंग और मार्केटिंग) नियम 2016 के तहत रजिस्टर किया जाएगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जानवरों के प्रति होने वाले गैर-संवेदनशील और अमानवीय व्यवहार को रोकना और प्रदेश में जिम्मेदार ब्रीडिंग प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है।

पशुपालन मंत्री ने बताया कि बोर्ड द्वारा ब्रीडर्स और पैट्ट शॉप्स की गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी और उन्हें नियंत्रित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे जानवरों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्रोत्साहित करने वाले सभी मानकों का पालन करते हों।

PUNJAB TO REGISTER ALL DOG BREEDERS, PET SHOPS TO ENSURE HUMANE TREATMENT TO ANIMALS
PUNJAB TO REGISTER ALL DOG BREEDERS, PET SHOPS TO ENSURE HUMANE TREATMENT TO ANIMALS

अमानवीय व्यवहार का सामना न करना पड़े

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जानवरों को अमानवीय व्यवहार का सामना न करना पड़े, उन्हें उचित देखभाल प्रदान की जाए और उनकी अधिक ब्रीडिंग न की जाए। उन्होंने बताया कि यह कुत्तों और बिल्लियों सहित पालतू जानवरों की मार्केटिंग में नैतिक प्रथाओं को भी प्रोत्साहित करेगा।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बोर्ड के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों से पैट्ट शॉप्स के मालिकों और ब्रीडर्स को जानवरों की उचित देखभाल तथा जानवरों की भलाई के साथ-साथ संबंधित नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा।

जानवरों के प्रति संवेदनशील

इस बैठक में प्रमुख सचिव पशुपालन राहुल भंडारी, निदेशक डॉ. गुरशरणजीत सिंह बेदी के अलावा श्री अमित चौहान, श्रीमती डॉ. सरबजीत कौर, प्रेम सिंह बाठ, सुरिंदर सिंह सिद्धू, रजिंदर लोठिया और नरिंदर घागों ने बोर्ड के सदस्यों के रूप में भाग लिया।

पशु पालन मंत्री ने बोर्ड के सदस्यों से जानवरों के अधिकारों और जानवरों के प्रति गैर-संवेदनशील और क्रूर व्यवहार को रोकने संबंधी नियमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में भाषणों सहित विभिन्न पहलें करवाने के लिए भी कहा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल, इस मंत्री के पास अब रह गया सिर्फ ही एक ही विभाग
Next Article Punjab News: पंजाब के छावनी इलाके में ब्लास्ट से सनसनी, कुख्यात गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.