Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: हरजोत सिंह बैंस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ जंग का ऐलान, तीन FIR दर्ज
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: हरजोत सिंह बैंस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ जंग का ऐलान, तीन FIR दर्ज

Mahabir
Last updated: February 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अवैध खनन के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए, पंजाब (Punjab) के शिक्षा मंत्री और आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) के निर्देशों पर आज रूपनगर (Rupnagar) जिले में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ तीन एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।

Contents
  • सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश
  • सख्त समय-सीमा निर्धारित
  • पर्यावरण को अपूरणीय क्षति
  • अर्थव्यवस्था के लिए सीधा खतरा

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

यह कार्रवाई अवैध खनन के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब (Punjab) सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। स हरजोत सिंह बैंस ने रूपनगर जिले के डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.) को अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे, जिसके परिणामस्वरूप यह मामला सामने आया।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश

स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि दो एफ.आई.आर. थाना नंगल में और एक कलवां चौकी में दर्ज की गई है। ये तीनों एफ.आई.आर. माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट रूल्स, 1957 की धारा 21 (1) और 4 (1) के तहत दर्ज की गई हैं।

शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने अवैध खनन के बढ़ते इस गंभीर मुद्दे से निपटने के लिए डिप्टी कमिश्नर, रूपनगर को कई और सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण मार्गों और रास्तों पर हाई-रिजॉल्यूशन नाइट विजन क्लोज-सर्किट टेलीविज़न (सीसीटीवी) कैमरे तुरंत लगाने के आदेश दिए हैं।

सख्त समय-सीमा निर्धारित

इन रास्तों का उपयोग खनन सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है या ये अवैध खनन के लिए हॉटस्पॉट के रूप में पहचाने गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 15 दिनों की सख्त समय-सीमा निर्धारित की है।

इसके अलावा, स हरजोत सिंह बैंस ने जिले में संचालित प्रत्येक क्रशर पर व्यापक छापेमारी करने और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं का पता लगाने के लिए उनके रिकॉर्ड की गहराई से जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ाने और अवैध खनन में शामिल लोगों से किसी भी तरह की मिलीभगत पर सख्त चेतावनी दी है।

Punjab Information and Public Relations and School Education Minister Harjot Singh Bains
Punjab School Education Minister Harjot Singh Bains

पर्यावरण को अपूरणीय क्षति

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस गैर कानूनी धंधे में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका राजनीतिक संबंध या पद कोई भी हो। अवैध खनन में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि अवैध खनन एक गंभीर अपराध है और इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंचती है।

स हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के युवाओं से अपील की कि वे राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए आगे आएं और सरकार का सहयोग करें। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अवैध खनन गतिविधियों की पहचान करने और रिपोर्ट करने के लिए यूथ क्लबों को सक्रिय करें, जिससे पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की जा सके।

अर्थव्यवस्था के लिए सीधा खतरा

उन्होंने कहा कि अवैध खनन पंजाब के पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए सीधा खतरा है। वे किसी को भी निजी लाभ के लिए धरती का दोहन करने की अनुमति नहीं देंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार अपनी भूमि और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

स हरजोत सिंह बैंस ने यह भी कहा कि कानूनी खनन कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जो लोग कानून के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं, वे अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा फोर्स के शहीद कांस्टेबल के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा
Next Article Punjab News: पंजाब में टिकट बाटने के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती को नोटिस जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.