Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करने पर मोदी सरकार पर बरसे मुख्यमंत्री
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करने पर मोदी सरकार पर बरसे मुख्यमंत्री

Mahabir
Last updated: February 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली भाजपा (BJP) सरकार द्वारा राज्य के साथ सौतेला व्यवहार करने और पंजाब के विकास व प्रगति में बाधाएं डालने की कोशिशों की कड़ी निंदा की।

Contents
  • पंजाबियों को ही अमेरिका से वापस भेजा गया?
  • पंजाब भिखारी नहीं है- मान

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पंजाब विधानसभा के सत्र में भाग लेते हुए आरडीएफ (रूरल डेवलपमेंट फंड) के फंड रोकने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र सरकार के पंजाब और पंजाबियों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ती, और हाल ही में अमेरिका से निर्वासित लोगों (डिपोर्टीज) को लेकर अमृतसर में उतरे विमान की घटना इसका ताजा उदाहरण है, जबकि उनमें से अधिकतर लोग अन्य राज्यों से थे।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

पंजाबियों को ही अमेरिका से वापस भेजा गया?

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने इस मामले का कड़ा विरोध किया था क्योंकि इस जहाज को बिना किसी ठोस कारण पंजाब में उतारा गया, जिसका एकमात्र उद्देश्य राज्य की छवि खराब करना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर जा रहे विमान को हिंडन एयरबेस पर उतारा जा सकता है, तो अमेरिका से आए इस विमान को देश के किसी अन्य हिस्से में क्यों नहीं ले जाया गया? भगवंत सिंह मान ने कहा कि अवैध इमिग्रेशन (गैरकानूनी प्रवास) केवल पंजाब की समस्या नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय समस्या है, लेकिन इसे इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है मानो केवल पंजाब इससे बुरी तरह प्रभावित है, इसलिए सिर्फ पंजाबियों को ही अमेरिका से वापस भेजा गया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रति इस तरह का रवैया असहनीय, अनुचित और अन्यायपूर्ण है, लेकिन हम पंजाब के सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते।

Trump gave Modi a 'gift' by deporting Indians

पंजाब भिखारी नहीं है- मान

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को याद दिलाया कि पंजाब ने देश की आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है, क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 80% से अधिक शहीद या निर्वासित होने वाले क्रांतिकारी इसी राज्य से थे। उन्होंने कहा कि पंजाब भारत का अन्नदाता है, जिसके मेहनती किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि पंजाब भिखारी नहीं है और हम जानते हैं कि अपने अधिकार कैसे लेने हैं, जिसके लिए पूरी ताकत से संघर्ष किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत, राज्य सरकार ने निजी कंपनी जीवीके पावर से गोइंदवाल पावर प्लांट खरीदकर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि पहली बार यह उल्टी दिशा में बदलाव हुआ है, जब किसी सरकार ने कोई निजी पावर प्लांट खरीदा है, जबकि पहले राज्य सरकारें अपनी संपत्तियां अपनों को सस्ते दामों पर बेचती थीं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस पावर प्लांट का नाम सिखों के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति का मसौदा रद्द किया
Next Article Punjab News: अमन अरोड़ा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के नेता को आड़े हाथों लिया, बेबुनियाद आरोपों से जनता का विश्वास टूटता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.