Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: अरविंद केजरीवाल को BJP के सुशील रिंकू ने दिया खुला चैलेंज, कहा – बाबा साहिब से प्यार है तो ये कर के दिखाओ…
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

Punjab News: अरविंद केजरीवाल को BJP के सुशील रिंकू ने दिया खुला चैलेंज, कहा – बाबा साहिब से प्यार है तो ये कर के दिखाओ…

Mahabir
Last updated: February 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब (Punjab) भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बाबा साहिब डा. बीआर अंबेडकर के नाम पर घटिया सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली (Delhi) और पंजाब (Punjab) में AAP के 11 सांसद हैं, लेकिन इनमें एक भी एससी समुदाय का सदस्य नहीं है।

Contents
  • दलित को सांसद क्यों नहीं बनाया?
  • तस्वीर से सियासत न करें केजरीवाल

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सिर्फ बाबा साहिब की तस्वीरों से ही प्यार करते हैं? केजरीवाल को अगर दलितों से प्यार है, बाबा साहिब के सिद्धांतों पर चलना चाहते हैं तो संजीव अरोड़ा से इस्तीफा दिलवाएं और किसी एससी समुदाय के व्यक्ति को राज्यसभा मैंबर घोषित करें।

Sushil Rinku BJP
Sushil Rinku BJP

दलित को सांसद क्यों नहीं बनाया?

सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब (Punjab) सरकार बाबा साहिब डा. बीआर अंबेडकर और शहीद-ए-आजम- सरदार भगत सिंह की तस्वीरों को लेकर स्पेशल सैशन कर रही है, लेकिन क्या आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में किसी भी दलित (एससी) को राज्यसभा सदस्य बनाया? उन्होंने अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि क्या दीवारों पर सिर्फ बाबा साहिब की तस्वीर ही लगानी है या फिर बाबा साहिब के सिद्धांतों पर भी चलना है?

सुशील रिंकू ने मांग करते हुए कहा कि लुधियाना वेस्ट हलके से उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है, अरविंद केजरीवाल पहले संजीव अरोड़ा से इस्तीफा दिलवाकर वहां किसी एससी व्यक्ति को राज्यसभा सदस्य घोषित करें, यही बाबा साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

तस्वीर से सियासत न करें केजरीवाल

सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहिब की तस्वीर लगाने की सियासत कर रही है, लेकिन पंजाब और दिल्ली के 11 राज्यसभा सदस्यों में एक भी सदस्य रिजर्व कैटेगरी का नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब से राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा, बलबीर सिंह सीचेवाल, बिक्रमजीत साहने, अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा सदस्य है, जबकि दिल्ली कोटे से संजय सिंह, स्वाती मालीवाल, नारायण दास गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता सांसद है।

इन 11 नामों में कोई भी एससी समुदाय से नहीं है। रिंकू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बाबा साहिब की तस्वीर के नाम पर दलितों के साथ धोखा कर रहे हैं, यह बात अब दलित तबका समझ चुका है। जिससे अरविंद केजरीवाल अब बेनकाब हो गए हैं, जनता ने केजरीवाल को दिल्ली से नकार दिया है, अब पंजाब में भी केजरीवाल एंड पार्टी को लोग नकार रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article School Time Changed: पंजाब में बदला स्कूलों का समय, अब इस समय खुलेंगे स्कूल
Next Article Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान

By Mahabir
राजनीति

Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला

By Mahabir
राजनीति

Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे

By Mahabir
राजनीति

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.