Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: सरकारी योजना के तहत पंजाब में बच्चों को मुफ्त हृदय सर्जरी से नया जीवन मिला
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: सरकारी योजना के तहत पंजाब में बच्चों को मुफ्त हृदय सर्जरी से नया जीवन मिला

Mahabir
Last updated: February 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने सबसे छोटे नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा और उनके स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 341 बच्चों की मुफ्त और सफल हृदय सर्जरी करवाई गई है।

Contents
  • इलाज का खर्च उठाने की पहल
  • मोबाइल स्वास्थ्य टीमें तैनात की
  • एक महत्वपूर्ण कदम

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

यह जानकारी आज पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने दी। जानकारी के अनुसार, जन्मजात हृदय रोग एक जन्मजात विकृति है, जो हृदय या उससे जुड़ी रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है। इसके इलाज के लिए अक्सर महंगी सर्जरी की आवश्यकता होती है, जो कई परिवारों की आर्थिक क्षमता से बाहर होती हैं।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

इलाज का खर्च उठाने की पहल

इस चुनौती को समझते हुए पंजाब सरकार ने ऐसे बच्चों को एक नया जीवन देने के लिए उनके संपूर्ण इलाज का खर्च उठाने की पहल की है। यह पहल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर बी एस के ) के तहत की गई है, जो बच्चों में स्वास्थ्य समस्याओं का जल्द पता लगाने और उनके प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 -25(दिसंबर 2024) के दौरान,सरकार द्वारा राज्यभर के विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों में करवाई गई इन जीवनरक्षक सर्जरी पर कुल 3.52 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

मोबाइल स्वास्थ्य टीमें तैनात की

उन्होंने कहा कि आर बी एस के कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में मोबाइल स्वास्थ्य टीमें तैनात की हैं। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होते हैं— दो डॉक्टर (एक पुरुष व एक महिला), एक नर्स, और डेटा प्रबंधन में कुशल एक फार्मासिस्ट शामिल होता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये टीमें सभी आवश्यक जांच उपकरणों, दवाओं और वाहनों से सुसज्जित हैं और नियमित रूप से सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ियों का दौरा कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं।

Dr. Balbir Singh gave instructions to civil surgeons to ensure this
Dr. Balbir Singh

एक महत्वपूर्ण कदम

इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि प्रत्येक बच्चे के लिए एक डिजिटल हेल्थ कार्ड तैयार किया जाता है, जो उसके चिकित्सा इतिहास, विकास और स्वास्थ्य की निगरानी करता है। यह डिजिटल रिकॉर्ड निरंतर निगरानी और समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप को सुनिश्चित करता है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा,
“यह पहल पंजाब के सभी बच्चों के स्वस्थ बचपन की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम अपने राज्य को स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता का मॉडल बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: शिक्षा मंत्री ने CBSE के नए परीक्षा पैटर्न पर जताई कड़ी आपत्ति
Next Article Punjab News: पंजाब द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला समारोह के दौरान अरीना पोलो चैलेंज कप की की जाएगी मेजबानी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.