Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Moon Calling: नासा और नोकिया की बड़ी तैयारी, अंतरिक्ष में पहला मोबाइल नेटवर्क करेंगे लॉन्च
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Moon Calling: नासा और नोकिया की बड़ी तैयारी, अंतरिक्ष में पहला मोबाइल नेटवर्क करेंगे लॉन्च

Mahabir
Last updated: February 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Moon Calling: नासा चंद्रमा पर पहला मोबाइल नेटवर्क लांच करने की तैयारी करके अंतरिक्ष यात्रा में एक लंबी यात्रा तय करने जा रहा है। दरअसल, स्पेस एक्सप्लोरेशन में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, NASA चंद्रमा पर पहला मोबाइल नेटवर्क स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।

Contents
  • अंतरिक्ष की कठिन परिस्थितियों में टिकने वाला नेटवर्क
  • Artemis प्रोग्राम की नींव
  • अंतरिक्ष के लिए खास डिजाइन
  • PRIME-1 एक्सपेरिमेंट

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

ये ग्राउंडब्रेकिंग डेवलपमेंट Intuitive Machines की IM-2 मिशन का हिस्सा है, जिसमें गुरुवार को Athena लैंडर लॉन्च होगा, जो लूनर सरफेस कम्युनिकेशन सिस्टम (LSCS) को सेटअप करेगा। Nokia द्वारा विकसित LSCS, पृथ्वी पर इस्तेमाल होने वाली सेल्युलर टेक्नोलॉजी का उपयोग करके चंद्र सतह पर कनेक्टिविटी स्थापित करेगा।

अंतरिक्ष की कठिन परिस्थितियों में टिकने वाला नेटवर्क

ये मोबाइल नेटवर्क हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, कमांड-एंड-कंट्रोल कम्युनिकेशन्स और टेलीमेट्री डेटा ट्रांसफर को लैंडर और लूनर व्हीकल्स के बीच संभव बनाएगा। Nokia Bell Labs Solutions Research के प्रेसिडेंट Thierry Klein के मुताबिक, ये नेटवर्क अंतरिक्ष की कठिन परिस्थितियों- जैसे एक्सट्रीम टेम्परेचर, रेडिएशन और लॉन्च-लैंडिंग के दौरान होने वाले वाइब्रेशन्स को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है।

Klein ने MIT Technology Review को बताया, ‘हमने सभी कंपोनेंट्स को एक ‘नेटवर्क इन ए बॉक्स’ में रखा है, जिसमें एंटेना और पावर सोर्स को छोड़कर सेल नेटवर्क के लिए जरूरी सबकुछ शामिल है।’

In partnership with @Nokia, we're setting up the first mobile network on the Moon! Launching with @Int_Machines on Feb. 26, the Lunar Surface Communication System will use the same cellular tech used on Earth to establish lunar surface connectivity: https://t.co/A2482yyzYS pic.twitter.com/0bbfZz4ltV

— NASA Technology (@NASA_Technology) February 25, 2025

इस मिशन में दो लूनर व्हीकल्स शामिल होंगे: Intuitive Machines का Micro-Nova Hopper और Lunar Outpost का मोबाइल ऑटोनॉमस प्रॉस्पेक्टिंग प्लेटफॉर्म (MAPP) रोवर। ये व्हीकल्स Nokia के डिवाइस मॉड्यूल्स का इस्तेमाल करके Athena लैंडर द्वारा स्थापित नेटवर्क से जुड़ेंगे। ये नेटवर्क चंद्र रात्रि के कारण कुछ ही दिनों तक काम करेगा, लेकिन ये टेक्नोलॉजी भविष्य के लूनर मिशन्स के लिए आशाजनक है।

Artemis प्रोग्राम की नींव

इस मोबाइल नेटवर्क की सफलता NASA के Artemis प्रोग्राम के लिए आधार तैयार करती है, जिसका लक्ष्य 2027 तक इंसानों को चंद्र सतह पर वापस लाना है। Nokia का लॉन्ग-टर्म गोल इस नेटवर्क को विस्तार देकर चंद्रमा पर सस्टेनेबल ह्यूमन एक्टिविटीज़ को सपोर्ट करना है, जिसमें भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेससूट्स में सेल कम्युनिकेशन को इंटीग्रेट करना भी शामिल हो सकता है।

Klein ने कहा, ‘शायद एक ‘नेटवर्क इन ए बॉक्स’ या एक टावर पूरी कवरेज दे सकता है, या हमें इनमें से कई की जरूरत पड़ सकती है।’ इस नेटवर्क का विस्तार लूनर इकोनॉमी और परमानेंट हेबिटेट्स के विकास के साथ बढ़ सकता है।

अंतरिक्ष के लिए खास डिजाइन

चंद्रमा पर मोबाइल नेटवर्क बनाने वाली टेक्नोलॉजी को अंतरिक्ष की एक्सट्रीम कंडीशन्स को सहन करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। Nokia के इंजीनियर्स ने ऐसे कंपोनेंट्स बनाए हैं जो रेडिएशन, एक्सट्रीम टेम्परेचर फ्लक्चुएशन्स और स्पेस ट्रैवल के दौरान होने वाले वाइब्रेशन्स को झेल सकें।

ये स्वीकार करते हुए कि लॉन्ग-टर्म यूज़ के लिए रेगुलेटरी चुनौतियों को एड्रेस करना होगा, Klein ने बताया, ‘परमानेंट डिप्लॉयमेंट के लिए हमें अलग फ्रीक्वेंसी बैंड चुनना होगा,’। ये नेटवर्क पृथ्वी पर 4G और 5G स्टैंडर्ड्स के साथ कम्पैटिबल होगा।

PRIME-1 एक्सपेरिमेंट

मोबाइल नेटवर्क डिप्लॉयमेंट के अलावा, NASA अपना Polar Resources Ice Mining Experiment 1 (PRIME-1) भी करेगा। ये एक्सपेरिमेंट चंद्र सतह में ड्रिल करके रेगोलिथ निकालेगा और मैस स्पेक्ट्रोमीटर से वोलेटाइल्स का विश्लेषण करेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Weather Update: पंजाब के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, ओलावृष्टि की भी संभावना
Next Article Punjab News: जालंधर ED की इन बड़ी इमिग्रेशन कंपनियों पर Raid, 19 लाख कैश समेत आपत्तिजनक दस्तावेज किए जब्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.