Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब 3 महीने में होगा नशा मुक्त, तस्करों के परिवारों को नहीं मिलेगी कोई सब्सिडी, मंत्री बोले- तस्कर पंजाब छोड़ दें या फिर नशे का कारोबार, देखें Live
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब 3 महीने में होगा नशा मुक्त, तस्करों के परिवारों को नहीं मिलेगी कोई सब्सिडी, मंत्री बोले- तस्कर पंजाब छोड़ दें या फिर नशे का कारोबार, देखें Live

Mahabir
Last updated: February 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) एक्शन मोड पर है। उन्होंने नशे के खिलाफ बड़ी लड़ाई छेड़ने का ऐलान किया है। सीएम के आदेश के बाद नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। वहीं, CM भगवंत मान की अगुआई में आज (28 फरवरी) को चंडीगढ़ में इस समस्या से निपटने के लिए एक जबरदस्त स्ट्रेटजी बनी है।

Contents
  • नशा तस्करों को हिदायत
  • भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया
  • नशा तस्करी के हॉट स्पॉट की होगी पहचान
  • 6500 बड़े नशा तस्कर काबू
  • तस्करों की 612 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
  • महिला नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सभी जिलों के डीसी, एसएसपी, पुलिस कमिश्नर और मंत्रियों के साथ अहम मीटिंग करते हुए ऐलान किया है कि 3 महीने में पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाएगा। नशा तस्कर और परिवारों को सरकार की योजनाओं में कभी सब्सिडी नहीं मिलेगी।

जाब 3 महीने में होगा नशा मुक्त, तस्करों के परिवारों को नहीं मिलेगी कोई सब्सिडी
जाब 3 महीने में होगा नशा मुक्त, तस्करों के परिवारों को नहीं मिलेगी कोई सब्सिडी

नशा तस्करों को हिदायत

मीटिंग के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नशा तस्करों को हिदायत दी है, कि या तो वह पंजाब छोड़ दे या नशे के कारोबार को छोड़ दें। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों ने नशे का कारोबार फैलाने में मदद की।

तस्करों के परिजनों को भी कहा कि अपने बच्चों और समाज की भलाई के लिए इन्हें इस राह से हटा लें। जैसे पिछली सरकारों ने नशे को लोगों के घर -घर तक पहुंचाने की कार्रवाई की है। उसे सरकार ने रोकने का फैसला लिया है। उन्होंने पूर्व अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर भी जमकर जुबानी हमला बोला।

aman arora
aman arora

भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया

उन्होंने पंजाब में नशे के लिए अकाली भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जब नशा तस्करी केस में जगदीश भोला को पकड़ा गया था तो उसने किन नेताओं नाम लिया था, यह किसी से छिपा नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तीन साल से नशा खत्म कर रही है। उन्होंने सरकार की कांग्रेस से तुलना कर अपनी परफॉरमेंस रिपोर्ट बताई। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम भगवंत मान मौजूद नहीं थे।

नशा तस्करी के हॉट स्पॉट की होगी पहचान

मीटिंग में सीएम ने डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए है। वहीं, पुलिस अधिकारियों को कहा है कि वह नशे के हॉटस्पॉट की पहचान करें। नशे की सप्लाई चेन तोड़ने और नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए साफ हिदायत दी।

नशा तस्करों की अवैध जायदाद को जब्त कर ध्वस्त कर करने के लिए कहा गया है। वहीं, जिला स्तर पर अब नशा तस्करी अभियान शुरू होंगे। डिप्टी कमिश्नरों को नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए कहा गया है। हालांकि अभी तक मीटिंग चल रही है।

6500 बड़े नशा तस्कर काबू

अमन अरोड़ा ने बताया कि तीन साल पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी है। तीन सालों में नशे के खिलाफ बड़ी साइलेंट मुहिम चल रही थी। उस मुहिम के तथ्य बोलते है। तीन सालों मे 6500 बड़े नशा तस्कर पकड़े गए हैं।

30 हजार NDPS केस दर्ज किए हैं। वहीं, नशा तस्करों से जरा सभी भूमिका सामने आने पर 10 हजार पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए गए है। एंटी नारकोटिक्स फोर्स का गठन किया गया है।

तस्करों की 612 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

पिछले तीन साल में 612 करोड़ की तस्करों की संपत्ति जब्त की । कांग्रेस सरकार के समय में 142 करोड़ संपत्ति जब्त की थी। 100 मुलाजिम गिरफ्तार किया । 45 हजार पैटी ड्रग पैडलर गिरफ्तार किए हैं।

हेरोइन पकड़ने की रफ्तार 600 गुणा बढ़ी है। 1128 किलो हेरोइन पकड़ी है। कांग्रेस सरकार के समय 379 किलो पकड़ी गई थी। पंजाब में एनडीपीएस केसों में दोषियों काे सजा दिलाने की दर 86 प्रतिशत रही है।

जाब 3 महीने में होगा नशा मुक्त, तस्करों के परिवारों को नहीं मिलेगी कोई सब्सिडी
जाब 3 महीने में होगा नशा मुक्त, तस्करों के परिवारों को नहीं मिलेगी कोई सब्सिडी

महिला नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर

सरकार द्वारा यूपी की तर्ज पर नशा तस्करों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। 27 फरवरी को पटियाला में रिंकी नाम की महिला नशा तस्कर का दो मंजिला मकान गिराया गया था। इसके बाद रूपनगर में आशा नाम की महिला नशा तस्कर के खिलाफ और लुधियाना में भी नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

जबकि 25 फरवरी को लुधियाना के हिम्मतनगर में नशा तस्कर का मकान गिराकर पंजाब में बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। सरकार को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से तस्करों में खौफ पैदा होगा। साथ ही वह व इस तरह की कार्रवाई से बाज आएंगे। वहीं, लोगों के बीच सरकार में सरकार की छवि सुधरेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UK Visa: यूके जाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने फ्रॉड से बचने के लिए जारी किया वॉट्सऐप नंबर, करें Save
Next Article Kiara Advani Pregnant: शादी के 2 साल बाद कियारा-सिद्धार्थ के घर गूंजेगी किलकारी, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.