Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Operation Seal-9: पंजाब पुलिस की नशा तस्करों और शराब तस्करों पर कड़ी नजर, अंतर-राज्यीय प्रवेश/निकासी बिंदु किए सील
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Operation Seal-9: पंजाब पुलिस की नशा तस्करों और शराब तस्करों पर कड़ी नजर, अंतर-राज्यीय प्रवेश/निकासी बिंदु किए सील

Mahabir
Last updated: March 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Operation Seal-9: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देश पर राज्य से नशे की लानत को पूरी तरह खत्म करने के लिए चल रही युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम को लगातार सातवें दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शुक्रवार को एक विशेष ऑपरेशन ऑपरेशन सील-9 चलाया।

Contents
  • दिए ये निर्देश
  • 471 वाहनों के चालान किए
  • 787 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस ऑपरेशन का उद्देश्य सीमावर्ती राज्य पंजाब में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले सभी वाहनों की जांच करना था, ताकि नशा तस्करों और शराब तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

Punjab Police seals 84 inter-state entry/exit points
Punjab Police seals 84 inter-state entry/exit points

दिए ये निर्देश

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशानुसार, सभी सीमावर्ती जिलों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान सभी एसएसपी को निर्देश दिए गए थे कि सीमावर्ती जिलों के रणनीतिक स्थानों पर विशेष नाके लगाए जाएं और गजटेड अधिकारियों/एसएचओ की निगरानी में सीलिंग प्वाइंट्स पर मजबूत ‘नाकाबंदी’ करने के लिए अधिकतम पुलिस बल जुटाया जाए।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए, स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि चार सीमावर्ती राज्यों और यूटी चंडीगढ़ के साथ सीमाएं साझा करने वाले 10 जिलों में लगभग 84 प्रवेश/निकासी बिंदुओं पर इंस्पेक्टर/डीएसपी की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ मजबूत नाके लगाए गए। ये 10 अंतर-राज्यीय सीमावर्ती जिले हैं— पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

471 वाहनों के चालान किए

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रवेश करने/बाहर जाने वाले 3938 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 471 के चालान किए गए और 11 वाहनों को जब्त किया गया।

इसके अलावा, पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ अपनी घेराबंदी और तलाशी मुहिम (कासो) जारी रखी और शुक्रवार को 687 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप, राज्यभर में 86 एफआईआर दर्ज होने के बाद 111 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए। इस तरह, एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 884 हो गई है।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 9.8 किलोग्राम अफीम, 3.3 किलोग्राम गांजा, 46 किलोग्राम भुक्की, 7091 नशीली गोलियां/इंजेक्शन और 1.32 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

787 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

उन्होंने बताया कि 111 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 250 के करीब पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की और 787 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है और ऐसे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक राज्य से नशे की लानत पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे की समस्या के समाधान के लिए तीन-स्तरीय रणनीति— प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) लागू की है। इसके तहत, पंजाब पुलिस ने नशा छुड़ाओ अभियान के हिस्से के रूप में दो व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास केंद्र में इलाज के लिए तैयार किया है। वहीं, रोकथाम के तहत मंगलवार को राज्यभर में 189 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: फायर ब्रिगेड आउट सोर्स यूनियन ने डॉ. रवजोत सिंह को सौंपा ज्ञापन
Next Article Punjab News: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कृषि बुनियादी ढांचा कोष पर राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.