Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है हमारी सरकार: भगवंत मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है हमारी सरकार: भगवंत मान

Mahabir
Last updated: March 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार जर्मनी के म्यूनिख में स्पीकर्स प्लेटफॉर्म की तर्ज पर छात्रों को व्यापार संबंधी मुद्दों पर विचार साझा करने के लिए अमृतसर और मोहाली में दो ब्रेनस्टॉर्मिंग सेंटर खोलेगी।

Contents
  • ब्रेनस्टॉर्मिंग सेंटर स्थापित
  • लड़कियों ने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की
  • समाज की सेवा करना भी होना चाहिए
  • बहुमूल्य योगदान की सराहना
  • फायर ब्रिगेड में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी
  • आत्म-विश्वास ही सफलता की कुंजी
  • हर नागरिक एक बेहतर जीवन जी सके
  • छात्रों और युवाओं में अपार क्षमता

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर खालसा कॉलेज में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूल स्तर पर विचार-विमर्श के लिए बिजनेस ब्लास्टर्स पहल पहले ही शुरू कर दी है और छात्रों को 11 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्रों को विचार-विमर्श के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करना है ताकि नए व्यावसायिक विचार सामने आ सकें।

महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है हमारी सरकार: भगवंत मान
महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है हमारी सरकार: भगवंत मान

ब्रेनस्टॉर्मिंग सेंटर स्थापित

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी तर्ज पर राज्य सरकार अमृतसर और एसएएस नगर (मोहाली) में नए व्यवसायों पर विचार-विमर्श के लिए ब्रेनस्टॉर्मिंग सेंटर स्थापित करने जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने गुरबाणी के श्लोक ‘सो किउ मंदा आखिए जितु जमहि राजान’ का हवाला देते हुए कहा कि महान सिख गुरुओं ने महिलाओं को बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई पर भी चिंता व्यक्त की।

लड़कियों ने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की

भगवंत सिंह मान ने कहा कि लड़कियों ने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है और अपनी मेहनत और सफलता से अन्य युवाओं के लिए आदर्श बनकर उभरी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लड़कियों ने उन क्षेत्रों में भी सफलता हासिल की है जिन्हें पहले पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था।

राज्य में तकनीक को पेश करने के बारे में एक विद्यार्थी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही विभिन्न क्षेत्रों में आट्रिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) का प्रयोग शुरू कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने कुशलता व पारदर्शिता को यकीनी बनाने के लिए बेहतर पुलिसिंग, कृषि, वित्त व अन्य क्षेत्रों में एआई की शुरुआत की है।

महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है हमारी सरकार: भगवंत मान
महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है हमारी सरकार: भगवंत मान

समाज की सेवा करना भी होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तरक्कियों के साथ राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब के प्रशासनिक मामलों को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए विशेषज्ञों को आगे लाना है। विद्यार्थियों को डिजिटल युग को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का समय डिजिटलीकरण का है और पंजाब तकनीकी नवाचार में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस व्यावसायिक शिक्षा और वैश्विक मांगों के अनुसार कौशल विकास पर है। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य हुनर विकसित कर आजीविका कमाना और समाज की सेवा करना भी होना चाहिए।

बहुमूल्य योगदान की सराहना

उन्होंने महिलाओं को समाज की सृजनहार बताते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की और कहा कि ईश्वर ने उन्हें दुनिया को जन्म देने, पालन-पोषण करने और धैर्य की विशेष शक्ति प्रदान की है। इसलिए, यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उन्हें आगे बढ़ने के अधिकतम अवसर प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने 11 महिलाओं को विधायक बनाया है और आठ महिला अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है और तीन महिलाओं को सीनियर पुलिस सुपरिडेंट नियुक्त किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक महिला को पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है और सात को अलग-अलग विभागों में सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।

फायर ब्रिगेड में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंडों में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने इन नियमों को बदलने की हिम्मत नहीं की थी क्योंकि उन्हें जनता की समस्याओं की कोई परवाह नहीं थी। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जहां फायर ब्रिगेड में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलाव समय की आवश्यकता था, क्योंकि भीड़भाड़ वाले इलाकों और ऊंची इमारतों को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड को अत्याधुनिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की भलाई के लिए अपने कामकाज में बड़े सुधार लाने के लिए तैयार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है हमारी सरकार: भगवंत मान
महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है हमारी सरकार: भगवंत मान

आत्म-विश्वास ही सफलता की कुंजी

मुख्यमंत्री ने सुनाम में अपनी पहली स्टेज प्रस्तुति को याद करते हुए दर्शकों को प्रेरित करने के लिए अपने शुरुआती दिनों का निजी किस्सा साझा किया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पहली बार मंच पर चढ़ने के मौके पर मैं बहुत घबराया हुआ था, लेकिन उस अनुभव ने उन्हें आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण सबक दिया।

उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और आत्म-विश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि एक वे एक मध्यम वर्गीय परिवार से आए है पर आज वे 3.5 करोड़ लोगों के अधिकारों की रक्षा के वादी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता, लगन और समर्पण की ताकत है।

हर नागरिक एक बेहतर जीवन जी सके

उन्होंने महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई नई पहलों की घोषणा की, जिनमें कौशल विकास कार्यक्रम, छात्रवृत्ति, उद्यमिता के अवसर और वित्तीय सहायता शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार एक ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक एक बेहतर जीवन जी सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीवन के हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर 51,665 नौकरियां दी हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य युवाओं को राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाना है।

छात्रों और युवाओं में अपार क्षमता

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के छात्रों और युवाओं में अपार क्षमता है और राज्य सरकार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए अवसर देती रहेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक पंजाब के छात्र अपने मनचाहे लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।

उन्होंने कहा कि राजनीति का अर्थ केवल गरीबों की सेवा करना है, लेकिन वर्तमान समय में राजनीति गुंडों की जागीर बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि यदि अच्छे और अनुभवी नेता राजनीति छोड़ देंगे, तो बुरे और नौसिखियों के लिए राजनीति में आने का रास्ता और साफ हो जाएगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों के सपनों को तोड़ने में सारी हदें पार कर दी थी। इसी कारण हमारी युवा पीढ़ी विदेशों की ओर जाने के लिए मजबूर हुई। लेकिन मौजूदा राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण राज्य में इस प्रवृत्ति को बदला गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डे से आतंकवादी को किया गिरफ्तार
Next Article Punjab News: पंजाब के 5 अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज, जाने वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.