Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने नाबालिग सहित नशा तस्कर गिरफ्तार; 4 किलो हेरोइन और ड्रग मनी बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने नाबालिग सहित नशा तस्कर गिरफ्तार; 4 किलो हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

Mahabir
Last updated: March 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के तहत चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग सहित चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है।

Contents
  • आपराधिक संबंधों की जांच जारी
  • विशेष ऑपरेशन चलाया
  • पूरे नेटवर्क का खुलासा

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.01 किलो हेरोइन, 20,000 रुपये की ड्रग मनी और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस (Punjab Police) महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान तरसेम सिंह उर्फ सेमा (23), अमृत सिंह उर्फ अभी (21) – दोनों निवासी जलालाबाद, फाजिल्का; रमनजीत सिंह उर्फ रमन (19) – निवासी तरनतारन के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार नाबालिग फिरोजपुर का रहने वाला है।

Punjab Police arrests four drug peddlers
Punjab Police arrests four drug peddlers

आपराधिक संबंधों की जांच जारी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के लगातार संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशीले पदार्थों की आपूर्ति के लिए फिरोजपुर सेक्टर का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग सतलुज नदी पार करके अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी तस्करों द्वारा फेंकी गई नशे की खेप प्राप्त करने के लिए नावों का उपयोग कर रहा था।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और दोनों मामलों में आरोपियों के पिछले आपराधिक संबंधों की जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

विशेष ऑपरेशन चलाया

इस मामले की जानकारी देते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) नवजोत सिंह और एसीपी (डिटेक्टिव) हरमिंदर सिंह की निगरानी में पुलिस टीमों ने विशेष ऑपरेशन चलाया।

सीआईए स्टाफ-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह और सीआईए स्टाफ-2 के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार की अगुवाई में पुलिस टीमों ने छेहरटा और छावनी क्षेत्रों से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूरे नेटवर्क का खुलासा

सीपी ने कहा कि आपूर्तिकर्ताओं, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अब तक खरीदे गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

इस संबंध में, दो अलग-अलग मामले जिन में एफआईआर नंबर 40 (तारीख 4 फरवरी, 2025) – छेहरटा पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 23 और 29 के तहत और एफआईआर नंबर 29 (तारीख 7 फरवरी, 2025) – छावनी पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 27-ए के तहत दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Bihar News: बिहार में दिनदहाड़े डकैती, बंदूक की नोक पर 25 करोड़ के जेवरात लूटे; CCTV वीडियो वायरल
Next Article Punjab News: सुंनदा शर्मा मामला; पंजाब राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुष्पिंदर धालीवाल गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.