Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Holi 2025: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली के त्योहार पर चली स्पेशल ट्रेन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Holi 2025: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली के त्योहार पर चली स्पेशल ट्रेन

Mahabir
Last updated: March 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Holi 2025: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, होली (Holi) के त्योहार के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाने का फैसला किया है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर, पंजाब सहित कई राज्यों में नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि त्योहारों के चलते यात्रियों को भीड़ का सामना न करना पड़े।

Contents
  • नई दिल्ली-कटरा होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • वाराणसी-कटरा होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
  • 9 और 16 मार्च को वाराणसी के लिए चलेगी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और जम्मू आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं जो इस प्रकार है-

नई दिल्ली-कटरा होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

नई दिल्ली-कटरा होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04081 दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेगी। उक्त ट्रेन 12, 15 और 17 मार्च को रात 11:45 बजे दिल्ली से चलेगी और सुबह 11:40 पर कटरा स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04082 13, 16 और 18 मार्च को कटरा से रात 9:20 बजे चलेगी और सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच में यह ट्रेन दोनों ओर से सोनीपत, पानीपत, अंबाला कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।

वाराणसी-कटरा होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे विभाग ने वाराणसी से कटरा के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इसमें एक वाराणसी-कटरा होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04203/04204 और दूसरी कटरा-वाराणसी होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04604/04603 है।

वाराणसी-कटरा होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04203 वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए 8 और 15 मार्च को चलेगी। बीच में यह ट्रेन राय बरेली, आलमनगर, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, सहारनपुर, अंबाला कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी सहित अन्य कई स्टेशनों पर भी ठहरेगी।

वहीं उक्त ट्रेन वाराणसी से दोपहर 2 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:35 मिनट पर कटरा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04204 श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से वाराणसी के लिए 9 और 12 मार्च को चलेगी। उक्त ट्रेन श्री वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रात 11:45 बजे निकलेगी और वाराणसी स्टेशन पर अगली रात 11:55 बजे पहुंचेगी।

9 और 16 मार्च को वाराणसी के लिए चलेगी

वहीं दूसरी ट्रेन कटरा-वाराणसी होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से 9 और 16 मार्च को वाराणसी के लिए चलेगी। उक्त ट्रेन कटरा स्टेशन से शाम 6:15 बजे निकलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंचेगी। बीच में यह ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, राय बरेली सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04603 वाराणसी से शाम 5:30 बजे चलकर उसी रात 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे विभाग द्वारा चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी आसानी होगी। साथ ही इन एक्सप्रेस ट्रेनों के चलते यात्री जल्द से जल्द अपने गंतव्यों पर पहुंच जाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Transfer Posting News: जालंधर में बड़े पैमाने पर पटवारी/कानूनगों के तबादले, पढ़ें लिस्ट
Next Article Holiday Cancel: कर्मचारियों को बड़ा झटका, वीकेंड की छुट्टी कैंसिल; आदेश जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.