Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Kanpur: छात्रा के यौन शोषण के आरोप में ACP सस्पैंड, DGP ने की बड़ी कार्रवाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Kanpur: छात्रा के यौन शोषण के आरोप में ACP सस्पैंड, DGP ने की बड़ी कार्रवाई

Mahabir
Last updated: March 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, कानपुर। Kanpur IIT ACP Harassing Case: छात्रा के यौन शोषण के आरोप में एसीपी (ACP) को सस्पैंड कर दिया गया है। मामला कानपुर (Kanpur) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का है। कानपुर IIT की पीएचडी स्कॉलर से यौन शोषण के आरोपी ACP मोहसिन खान को सस्पेंड कर दिया गया है।

Contents
  • DGP प्रशांत कुमार को लेटर
  • DGP मुख्यालय से अटैच रहेंगे
  • मामले की जांच कर रही SIT
  • झूठे केस में फंसाने की कोशिश हो रही

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

करीब तीन महीने पहले 12 दिसंबर, 2024 को IIT छात्रा ने कल्याणपुर थाने में ACP मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब से आरोपी डीजीपी मुख्यालय से अटैच थे। उन्हें कानपुर से रिलीव कर दिया गया था। पुलिस कमिश्नर ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। रिपोर्ट का संज्ञान लेकर शासन ने अब ACP को सस्पेंड किया है।

Kanpur IIT ACP Harassing Case
Kanpur IIT ACP Harassing Case

DGP प्रशांत कुमार को लेटर

पीड़िता ने 7 दिन पहले DGP प्रशांत कुमार को लेटर लिखा था। इसमें लिखा था- आरोपी खाकी वर्दी वाला है। इस वजह से उसकी अरेस्टिंग नहीं की गई। उसके खिलाफ कोई विभागीय एक्शन नहीं लिया गया है। उसने हाईकोर्ट से अरेस्टिंग और चार्जशीट पर स्टे ले लिया।

छात्रा बोली थी कि मैं अंतिम दम तक लड़ाई जारी रखूंगी। आरोपी को सजा दिलाकर रहूंगी। आरोपी ACP की वजह से मेरा करियर ही नहीं प्रभावित हुआ, बल्कि मुझे मानसिक अवसाद से गुजरना पड़ रहा है। 20 मार्च को सुनवाई है। मैं अपना पक्ष मजबूती से रखूंगी, ताकि अरेस्टिंग और चार्जशीट पर स्टे को खारिज कराया जा सके।

Prashant Kumar DGP Uttar Pradesh
Prashant Kumar DGP Uttar Pradesh

DGP मुख्यालय से अटैच रहेंगे

सस्पेंड होने के बाद भी मोहसिन खान DGP मुख्यालय लखनऊ से अटैच रहेंगे। सस्पेंशन का लेटर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में भेजा जाएगा। इसके बाद विभागीय जांच शुरू होगी, जिसके बाद दंड तय किया जाएगा।

मोहसिन खान विवेचना पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। जिसमें सुनवाई की तारीख 20 मार्च लगी है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इस डेट पर हाईकोर्ट कुछ फैसला सुना सकती है।

Violence
Violence

मामले की जांच कर रही SIT

कलक्टरगंज ACP रहे मोहसिन खान पर छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में 12 दिसंबर, 2024 को FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से ACP को पुलिस हेडक्वार्टर अटैच कर दिया गया। मामले की जांच DCP साउथ अंकिता शर्मा की निगरानी में SIT कर रही है।

झूठे केस में फंसाने की कोशिश हो रही

पीड़ित छात्रा का कहना है कि पुलिस मेरे मामले में कोई अपडेट नहीं दे रही है। मुझ पर शादीशुदा होने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है, जबकि मैंने शादी नहीं की। मैं पुलिस नहीं, ऊपर वाले के भरोसे हूं। अगर न्याय नहीं मिला तो मुझे भी नहीं पता कि मैं क्या कर लूंगी। मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की जा रही।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Telangana: पुलिस ने दो पत्रकारों को सुबह घर से किया गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा
Next Article Aaj Ka Panchang: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और होलिका दहन आज, जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.