Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: परिवहन मंत्री की उपस्थिति में सरकारी बसों को डीजल आपूर्ति के लिए आई.ओ.सी. के साथ समझौता
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: परिवहन मंत्री की उपस्थिति में सरकारी बसों को डीजल आपूर्ति के लिए आई.ओ.सी. के साथ समझौता

Mahabir
Last updated: March 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: वित्तीय सूझबूझ और संसाधनों के उचित प्रबंधन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने पंजाब रोडवेज/पनबस की बसों के लिए डीजल आपूर्ति हेतु इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आई.ओ.सी.) के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद पंजाब भवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए स लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस समझौते से पांच वर्षों की अवधि में सरकारी खजाने को लगभग 90 करोड़ रुपये की बचत होगी।

इस समझौते पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की उपस्थिति में पंजाब सरकार की ओर से राज्य परिवहन निदेशक-कम-एम.डी. पनबस राजीव कुमार गुप्ता और आई.ओ.सी. की ओर से कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख आशुतोष गुप्ता द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

2,550 रुपये प्रति किलोलीटर की छूट की पेशकश

स भुल्लर ने बताया कि इस समझौते के तहत आई.ओ.सी. ने 2,550 रुपये प्रति किलोलीटर की छूट की पेशकश की है, जो कि 2019 में हुए पिछले समझौते की तुलना में 570 रुपये प्रति किलोलीटर अधिक है, जब 1,980 रुपये प्रति किलोलीटर की छूट दी गई थी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आई.ओ.सी. द्वारा दी गई इस छूट से पंजाब रोडवेज को प्रतिवर्ष लगभग 9 करोड़ रुपये की बचत होगी। इसके अतिरिक्त, पी.आर.टी.सी. भी आई.ओ.सी.एल. के साथ इसी प्रकार का समझौता करेगा, जिससे प्रति वर्ष 9 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बचत होगी। इस प्रकार, वार्षिक कुल बचत 18 करोड़ रुपये और पांच वर्षों में कुल बचत लगभग 90 करोड़ रुपये होगी।

स लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह निर्णय वित्तीय जिम्मेदारी और संसाधनों के कुशल उपयोग पर विशेष ध्यान देने को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हम जनता के धन की बचत करते हुए यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: नशों विरुद्ध युद्ध; अब तक 1259 एफ.आई.आर दर्ज, 1758 गिरफ्तार
Next Article IKGPTU: पीटीयू में “पढ़ाई के दौरान तनाव प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.