Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए परिसीमन का उपयोग कर रही – CM मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए परिसीमन का उपयोग कर रही – CM मान

Mahabir
Last updated: March 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: देश में परिसीमन प्रक्रिया को लागू करने के तरीकों पर गंभीर सवाल उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज कहा कि दुर्भाग्यवश, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस गलत तरीके से अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

Contents
  • केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ…
  • पुलिस इस मामले पर पूरी मुस्तैदी से नजर रख रही
  • ये रहे मौजूद

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

फिनलैंड के लिए 72 शिक्षकों के बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया अलोकतांत्रिक तरीका भाजपा (BJP) और उसके सहयोगियों की मंशा पर संदेह पैदा करता है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ…

उन्होंने कहा कि रणनीति के तहत उन राज्यों की सीटें घटाई जा रही हैं, जहां भाजपा और उसके सहयोगी कमजोर हैं, जबकि उन राज्यों की सीटें बढ़ाई जा रही हैं, जहां भाजपा का विभाजनकारी एजेंडा फल-फूल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाले केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ सभी समान विचारधारा वाली पार्टियां एकजुट होंगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा से सटे राज्य होने के कारण कई विरोधी ताकतें पंजाब की शांति भंग करने के लिए नापाक मंसूबे बना रही हैं। उन्होंने कहा कि सतर्क पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है क्योंकि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट किया गया है।

पुलिस इस मामले पर पूरी मुस्तैदी से नजर रख रही

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने की अपनी शानदार विरासत को कायम रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर घटना के पीछे भी उन्हीं विभाजनकारी ताकतों का हाथ है, जो प्रदेश की शांति, प्रगति और खुशहाली को रोकना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन ताकतों को कभी भी अपने नापाक इरादों में सफल नहीं होने देगी और उनकी सभी साजिशों को नाकाम कर दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है क्योंकि पंजाब पुलिस इस मामले पर पूरी मुस्तैदी से नजर रख रही है।

ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा से सीमापार उग्रवाद का शिकार रहा है और राज्य नशे और उग्रवाद के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीमापार से राज्य में नशे, हथियारों और अन्य चीजों की तस्करी के लिए अक्सर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि जब से राज्य ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध ’ के रूप में जन आंदोलन शुरू किया है, तब से ड्रोन के जरिए तस्करी में कमी आई है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अन्य भी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Crime News: भाजपा नेता की सिर में गोली मारकर हत्या, हमले की सीसीटीवी फुटेज आई सामने
Next Article Holiday News: पंजाब में 2 सरकारी छुट्टियों का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.