Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार 5.3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदेगी सेक्स्ड सीमन की 2 लाख खुराकें
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब सरकार 5.3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदेगी सेक्स्ड सीमन की 2 लाख खुराकें

Mahabir
Last updated: March 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khudian) ने बताया कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुओं की नस्ल सुधारकर राज्य के पशुपालकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार 5.3 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2 लाख सेक्स्ड सीमन खुराकें खरीदेगी।

Contents
  • 1.58 लाख खुराकों का उपयोग हो चुका
  • विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई
  • ये रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कैबिनेट मंत्री यहां किसान भवन में “पंजाब के पशुपालकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने में पशुपालन विभाग की भूमिका” विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

1.58 लाख खुराकों का उपयोग हो चुका

स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस महीने 50,000 सेक्स्ड सीमन खुराकें खरीदी जाएंगी और जून 2025 तक 1.50 लाख और खुराकों की खरीद होगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने गायों और भैंसों के लिए 1.75 लाख सेक्स्ड सीमन खुराकों की आपूर्ति की है, जिनमें से अब तक 1.58 लाख खुराकों का उपयोग हो चुका है।

इस सरकारी पहल के महत्व को उजागर करते हुए पशुपालन मंत्री ने कहा कि निजी प्रैक्टिशनर सेक्स्ड सीमन को ऊंची कीमतों पर बेचते हैं, जबकि सरकारी संस्थानों में यह मात्र 250 रुपये प्रति खुराक उपलब्ध है।

विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई

सेक्स्ड सीमन के उपयोग से 90 प्रतिशत से अधिक बछड़ियां और कट्टियां पैदा होने की संभावना है, जिससे पशुपालकों का बछड़ों और कट्टों के पालन-पोषण पर होने वाला खर्च बचेगा। इसके अलावा, उच्च आनुवंशिक क्षमता वाले सीमन से राज्य में मौजूदा जर्म-प्लाज्म को और बेहतर बनाने में भी योगदान मिलेगा।

पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इस सीमन के उपयोग से उच्च आनुवंशिक क्षमता वाली गायों और भैंसों की बछड़ियां और कट्टियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सेक्स्ड सीमन के उपयोग से आवारा पशुओं की समस्या के समाधान में भी मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, सेमिनार में पशु कल्याण, मैग्नेट फीडिंग और राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) के तहत विभिन्न परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

ये रहे उपस्थित

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. जी.एस. बेदी ने सेक्स्ड सीमन के परिणाम साझा करते हुए बताया कि श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव सीरवाली के किसान जगसीर सिंह के घर कुल आठ बछड़ियां पैदा हुई हैं। इसी तरह, लुबाणियांवाली के निवासी बघेल सिंह के घर भी आठ बछड़ियां जन्मी हैं।

इन बछड़ियों का वजन अन्य बछड़ियों की तुलना में अधिक है और ये उच्च गुणवत्ता वाली नस्लों से संबंधित हैं। इसी तरह, फाजिल्का जिले के सरदारपुरा गांव के संत कुमार की मात्र 63 दिन की बछड़ी का वजन 80 किलोग्राम है। इस सेमिनार में विशेष सचिव पशुपालन हरबीर सिंह, विभाग के सभी संयुक्त निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस 2024-25 में उत्कृष्ट परिणामों के साथ फिर से चमका
Next Article Transfers Posting News: सरकार ने 2 डिप्टी डायरेक्टर समेत 13 अफसरों का किया तबादला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.