Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने 16वें दिन 424 स्थानों पर छापेमारी; 63 नशा तस्कर गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने 16वें दिन 424 स्थानों पर छापेमारी; 63 नशा तस्कर गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: March 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 16वें दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 424 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान राज्यभर में 63 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 45 FIR दर्ज की गईं।

Contents
  • पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की
  • तलाशी अभियान चलाया

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस अभियान के तहत मात्र 16 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 2012 हो गई है। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों से 385 ग्राम हेरोइन, 19 किलो भुक्की, 2673 नशीली गोलियां/टीके और 15,600 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तीन महीनों में पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 98 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। इस दिनभर चले ऑपरेशन के दौरान 593 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

तलाशी अभियान चलाया

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) (ईडीपी) अपनाई है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने 3 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने जेलों में किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए अमृतसर कमिश्नरेट, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण और तरनतारन जिलों की विभिन्न जेलों में भी तलाशी अभियान चलाया। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि हमारी पुलिस टीमों ने जेल परिसरों में बैरकों, रसोई और शौचालयों सहित हर कोने की गहन तलाशी ली।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: कैबिनेट मंत्री गोयल ने नए रूटों पर चलने वाली बसों को दिखाई हरी झंडी
Next Article Punjab News: ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.