Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Sunita Williams Return: जल्द पृथ्वी पर वापस लौटेंगे नासा के फंसे अंतरिक्ष यात्री, स्पेस पहुंचा मस्क का स्पेसक्राफ्ट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Sunita Williams Return: जल्द पृथ्वी पर वापस लौटेंगे नासा के फंसे अंतरिक्ष यात्री, स्पेस पहुंचा मस्क का स्पेसक्राफ्ट

Mahabir
Last updated: March 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, फ्लोरिडा। Sunita Williams Return: एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स का स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन करीब 28 घंटे बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गया है। आज 16 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 9:40 बजे इसने डॉकिंग की और 11:05 बजे हैच ओपन हुआ। ये स्पेसक्राफ्ट 9 महीने से स्पेस स्टेशन में फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) को पृथ्वी पर वापस लाएगा।

Contents
  • सुनीता और विल्मोर को स्पेस स्टेशन पर क्यों भेजा गया था?
  • सुनीता और विल्मोर इतने लंबे समय तक स्पेस में कैसे फंस गए?
  • क्रू-10 मिशन को इतनी देरी से क्यों भेजा गया, पहले भी भेज सकते थे?

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

चार मेंबर की क्रू-10 टीम ने शनिवार को SpaceX के फॉल्कन 9 रॉकेट से भारतीय समयानुसार सुबह करीब 4:30 बजे उड़ान भरी थी। केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया गया था। क्रू-10 के स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद अब वहां मौजूद क्रू-9 के एस्ट्रोनॉट निक हेग, अलेक्सांद्र गोरबुनोव के साथ सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में पृथ्वी पर लौटेंगे। ये चारों एस्ट्रोनॉट 19 मार्च को स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौट सकते हैं।

सुनीता और विल्मोर को स्पेस स्टेशन पर क्यों भेजा गया था?

  • सुनीता और बुच बोइंग और NASA के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर गए थे। इसमें सुनीता, स्पेसक्राफ्ट पायलट थीं। उनके साथ गए बुच विल्मोर इस मिशन के कमांडर थे। दोनों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 8 दिन रुकने के बाद वापस पृथ्वी पर आना था।
  • इस मिशन के लिए बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट 5 जून 2024 को रात 8:22 बजे एटलस V रॉकेट के जरिए लॉन्च हुआ था। स्पेसक्राफ्ट 6 जून को रात 11:03 बजे स्पेस स्टेशन पहुंचा था। इसे रात 9:45 बजे पहुंचना था, लेकिन थ्रस्टर में परेशानी आ गई थी।
  • इस मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता साबित करना था। एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन पर 8 दिन में रिसर्च और कई एक्सपेरिमेंट भी करने थे। इस मिशन के दौरान उन्हें स्पेसक्राफ्ट को मैन्युअली भी उड़ाना था।

सुनीता और विल्मोर इतने लंबे समय तक स्पेस में कैसे फंस गए?

  • स्टारलाइनर मिशन के दौरान 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे। 25 दिनों में 5 हीलियम लीक भी हुए। हीलियम प्रोपलेंट को थ्रस्टरों तक पहुंचाने के लिए बहुत अहम है। ऐसे में स्पेसक्राफ्ट के सुरक्षित रूप से लौटने पर चिंताएं थी।
  • डेटा का विश्लेषण करने के बाद, नासा ने फैसला लिया कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट सुनीता और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए वो अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को 6 सिंतबर को पृथ्वी पर वापस ले आया।
  • अब स्पेसएक्स को स्पेस स्टेशन में फंसे एस्ट्रोनॉट्स को वापस लाने की जिम्मेदारी दी गई। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट हर कुछ महीनों में 4 एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन लेकर जाता है और वहां मौजूद पिछले क्रू को वापस पृथ्वी पर लाता है।
  • स्पेसएक्स ने जब 28 सितंबर 2024 को क्रू 9 मिशन लॉन्च किया तो इसमें भी 4 एस्ट्रोनॉट जाने वाले थे, लेकिन सुनीता और बुच के कारण दो सीट खाली रखी गई। इसके बाद पिछले क्रू-8 मिशन के 4 एस्ट्रोनॉट 25 अक्टूबर को इस स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर वापस लौट आए।
  • 15 मार्च को SpaceX ने 4 एस्ट्रोनॉट्स के साथ क्रू-10 मिशन लॉन्च किया। 16 मार्च को ये एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन पहुंच गए। अब क्रू-9 के दो एस्ट्रोनॉट के साथ सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाया जा रहा है।
NASA and Nokia will launch the first mobile network on the Moon

क्रू-10 मिशन को इतनी देरी से क्यों भेजा गया, पहले भी भेज सकते थे?

    पिछले साल, मस्क ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को को तय समय से पहले घर वापस लाने में मदद की पेशकश की थी, लेकिन उनका दावा है कि बाइडेन प्रशासन ने इसे अस्वीकार कर दिया था। फॉक्स न्यूज़ के होस्ट सीन हैनिटी के साथ एक इंटरव्यू में मस्क ने कहा, “उन्हें राजनीतिक कारणों से वहां छोड़ दिया गया, जो अच्छा नहीं है।”

    Share This Article
    Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
    Previous Article Punjab News: पंजाब पुलिस अजनाला पुलिस स्टेशन हमले के केस में अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को करेगी गिरफ्तार
    Next Article Aaj ka Panchang: आज है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत, भगवान गणेश जी की करें पूजा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

    Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
    FacebookLike
    XFollow
    InstagramFollow
    LinkedInFollow
    MediumFollow
    QuoraFollow
    - Advertisement -
    Ad image

    You Might Also Like

    ब्रेकिंग न्यूज़

    Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

    By Mahabir
    ब्रेकिंग न्यूज़

    Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

    By Mahabir
    ब्रेकिंग न्यूज़

    Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

    By Mahabir

    Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

    By Mahabir
    Laptop World daily samvad logo
    Facebook Twitter Youtube Rss Medium

    डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

    Top Categories
    • About Us
    • Advertising and Sponsored Content Policy
    • Contact Us
    • Cookie Policy
    • Copyright Policy
    • Corrections Policy
    • Disclaimer
    • DMCA and Copyright Infringement Policy
    • Editorial Policy
    • Fact-Checking Policy
    • Grievance Redressal Policy
    • Home
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    Usefull Links
    • Contact Us
    • Advertise with US
    • Complaint
    • Privacy Policy
    • Cookie Policy
    • Submit a Tip

    © Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.