Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़; हेरोइन, एक पिस्तौल समेत व्यक्ति गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़; हेरोइन, एक पिस्तौल समेत व्यक्ति गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: March 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए एक व्यक्ति को 8.08 किलो हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल समेत पांच कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है।

Contents
  • जांच जारी
  • मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान अमृतसर के गांव हरसा छीना निवासी धर्मिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से हेरोइन और हथियार बरामद करने के अलावा, पुलिस (Police) टीमों ने उसकी हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली है, जिसका उपयोग वह नशे की खेप पहुंचाने के लिए करता था।

Punjab Police busts cross-border drug cartel
Punjab Police busts cross-border drug cartel

जांच जारी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के संपर्क में था, जो अजनाला क्षेत्र के जरिए ड्रोन का उपयोग करके सीमा पार से नशे की खेप गिराते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है।

इस संबंध में और जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (CP) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदरपाल सिंह संधू, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन नवजोत सिंह, एसीपी नॉर्थ कमलजीत सिंह की निगरानी और इंस्पेक्टर रणजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपी धर्मिंदर उर्फ सोनू को मेंटल अस्पताल अमृतसर के पास से गिरफ्तार किया, जब वह खेप की डिलीवरी के लिए किसी का इंतजार कर रहा था।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

मामला दर्ज

सीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने नशा तस्करी में शामिल उसके एक और साथी की पहचान कर उसे नामजद कर लिया है, जबकि उस व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है, जिसे यह खेप दी जानी थी। उन्होंने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा अब तक खरीदे गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में थाना मजीठा रोड, अमृतसर में एफआईआर नंबर 20, दिनांक 17 मार्च 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में तेज रफ्तार बेकाबू कार दुकान में घुसी, CCTV में कैद हुई घटना
Next Article Fraud Travel Agent: इंग्लैंड भेजने के नाम पर इस ट्रैवल एजेंट ने ठगे लाखों, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.