Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा ने संभाला पदभार, कहा- करप्शन बरदाश्त नहीं
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा ने संभाला पदभार, कहा- करप्शन बरदाश्त नहीं

Mahabir
Last updated: March 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust) की नवनियुक्त चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा (Rajwinder Kaur Thiara) और ट्रस्टियों डा. जसबीर सिंह, हरचरण सिंह संधू, आत्मप्रकाश सिंह बब्लू ने आज पदभार संभाल लिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह, पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली मौजूद रहे।

Contents
  • अमन अरोड़ा ने राजविंदर कौर को बधाई दी
  • आम आदमी पार्टी में महिलाओं की बहुत कद्र
  • शहर के लिए अच्छा काम करेंगी
  • भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह, जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल से एमएलए रमन अरोड़ा, मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना, पवन टीनू, चंदन ग्रेवाल, हल्का इंचार्ज नार्थ दिनेश ढल्ल भी मौजूद थे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने राजविंदर कौर थियाड़ा को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हें बधाई दी। केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की गैर हाजिरी में उनके सपुत्र अतुल भगत ने थियाड़ा को सम्मानित किया।

New Leadership for Jalandhar Improvement Trust Rajwinder Kaur Thiara Takes Charge News
New Leadership for Jalandhar Improvement Trust Rajwinder Kaur Thiara Takes Charge News

अमन अरोड़ा ने राजविंदर कौर को बधाई दी

पंजाब आप प्रधान अमन अरोड़ा ने राजविंदर कौर को बधाई दी और कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे अपनी नई ज़िम्मेदारी को पूरा लगन और मेहनत के साथ निभाएगी। आने वाले दिनों में और भी पार्टी वॉलंटियर्स को उनकी मेहनत और लगन के अनुसार उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल औऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई जिस प्रकार नशों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। लोग भी खुलकर इसका समर्थन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में युद्ध नशेयां विरूद्ध अभियान को ओर तेज किया जाएगा।

Dr. Ravjot Singh
Dr. Ravjot Singh

आम आदमी पार्टी में महिलाओं की बहुत कद्र

स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है। पंजाब आज रंगला पंजाब बनना शुरू हो चुका है। आम आदमी पार्टी में महिलाओं की बहुत कद्र है। महिलाओं को हमारी पार्टी ने सम्मान दिया है। पार्टी में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Deepak Bali
Deepak Bali

शहर के लिए अच्छा काम करेंगी

पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि आज राजविंदर कौर की जॉइनिंग करवाई गई है। राजविंदर ने आम आदमी पार्टी के साथ शुरू से काम किया है, उनकी सेवाओं एवं पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजविंदर कौर थियाड़ा को जालंधर की सेवा का अवसर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राजविंदर कौर अक्सर सरकार से जालंधर के हर काम को लेकर चिंता व्यक्त करती रहीं हैं। ऐसे में वह जालंधर के लिए आगे भी अच्छा काम करेंगी।

Rajwinder Thiara new JIT chairman

भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

पदभार संभालने के बाद राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा- मैं राज्य के सीएम भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित सारी लीडरशिप का मैं धन्यवाद करती हूं। आज आम आदमी पार्टी ने आम घर की बेटी को इस कुर्सी पर बैठाया है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अच्छे काम किए हैं, उसी के चलते आज हम यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी दी कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के रुके हुए कामों में तेजी लाई जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे उनसे सीधे मिल सकते है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Encounter In Punjab: पंजाब के इस जिले में नशा तस्कर का पुलिस ने किया एनकाउंटर
Next Article Bus Service Stop: श्री मणिकरण साहिब जाने वालों के लिए बड़ी खबर, बसों चालकों ने किया चक्का जाम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.