Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: 10वीं बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के मामले में दो शिक्षक निलंबित
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: 10वीं बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के मामले में दो शिक्षक निलंबित

Mahabir
Last updated: March 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में शिक्षा के स्तर को बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरदासपुर (Gurdaspur) स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) – परीक्षा केंद्र 241251 में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल में संलिप्त पाए गए सुपरिटेंडेंट और इनविजीलेटर (निगरान शिक्षक) को निलंबित कर दिया है।

Contents
  • व्हाट्सएप के जरिए प्रश्नों के उत्तर मंगवा रही थी
  • सख्त कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह कड़ी कार्रवाई पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) के निर्देश पर की गई है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वाड टीमों ने गुरदासपुर के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन का खुलासा किया है।

Punjab Information and Public Relations and School Education Minister Harjot Singh Bains
Punjab Information and Public Relations and School Education Minister Harjot Singh Bains

व्हाट्सएप के जरिए प्रश्नों के उत्तर मंगवा रही थी

उल्लेखनीय है कि 17 मार्च को हुई 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड ने पाया कि निगरानी शिक्षक किरणदीप कौर (हिंदी शिक्षिका) को अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए प्रश्नों के उत्तर मंगवा रही थी। यह स्पष्ट रूप से परीक्षा प्रणाली का उल्लंघन था, और यह परीक्षा केंद्र के सुपरिटेंडेंट अश्विनी कुमार (लेक्चरर) की लापरवाही के कारण संभव हुआ, जिसने परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल लाने की अनुमति दी।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारी सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता एवं पवित्रता बनाए रखने के अपने मिशन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कदाचार और अनियमितताओं को किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।

इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान वे गुरदासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को रिपोर्ट करेंगे, जहां उनका मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिरिक्त विशेष टीमें गठित की जाएं और फ्लाइंग स्क्वाड की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी अनुचित गतिविधियों का पूरी तरह से उन्मूलन किया जा सके और परीक्षाओं को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

शिक्षा मंत्री बैंस ने आगे कहा, “मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार एक ऐसा शैक्षिक माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां केवल योग्यता ही सफलता का निर्धारण करेगी।” उन्होंने दोहराया कि इस सिद्धांत से किसी भी तरह से भटकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: सब-रजिस्ट्रार की ओर से रिश्वत मांगने के आरोप में वसीका नवीस विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
Next Article Jalandhar News: नगर निगम हाउस में गूंजेगा स्मार्ट सिटी घोटाला, मेयर को घेरने के लिए BJP ने बनाई रणनीति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.