Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Chahal-Dhanashree Divorce: क्रिकेटर चहल और धनश्री का हुआ तलाक, वकील ने की पुष्टि
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Chahal-Dhanashree Divorce: क्रिकेटर चहल और धनश्री का हुआ तलाक, वकील ने की पुष्टि

Mahabir
Last updated: March 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुंबई। Chahal-Dhanashree Divorce: टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने बीते 5 फरवरी को तलाक की अर्जी दी थी, जिस पर आज फैसला आ गया है। पिछले कुछ महीनों में दोनों के अलग-अलग रहने की खबरों ने तूल पकड़ा था।

Contents
  • दिसंबर 2020 में हुई थी दोनों की शादी
  • महवश के साथ फाइनल देखने पहुंचे थे चहल
  • कुछ समय से चल रही अलग होने की खबरें
  • चहल और धनश्री ने किया था क्रिप्टिक पोस्ट

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी है। हालांकि, दोनों में अनबन होने की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। युजवेंद्र और धनश्री मुंबई के फैमिली कोर्ट (Family Court) में मौजूद रहे। युजवेंद्र के वकील नितिन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

दिसंबर 2020 में हुई थी दोनों की शादी

चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी।

इसके साथ ही उन्होंने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीडियड माफ करने की मांग भी की थी। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, अब हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया है, जिससे तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है।

महवश के साथ फाइनल देखने पहुंचे थे चहल

पिछले कुछ महीनों में दोनों के अलग-अलग रहने की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि, दोनों में अनबन होने की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल आरजे महवश के साथ दुबई में मैच देखते दिखे थे। दोनों साथ बैठे नजर आए थे।

धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच दोनों के साथ दिखने से चर्चा का माहौल गर्म हो गया था। ये दोनों पहले भी एक बार डिनर पर साथ दिख चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

कुछ समय से चल रही अलग होने की खबरें

पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला। तलाक की खबरों के बीच कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए हैं और अपनी भावनाएं स्पष्ट की हैं।

धनश्री कई मौकों पर स्टेडियम में मैच देखने आई हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल को इस तरह किसी अन्य लड़की के साथ मैच देखने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चहल और महवश की फोटो वायरल होने के बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, ‘हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।’

Cricket
Cricket

चहल और धनश्री ने किया था क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में चहल और धनश्री दोनों ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट भी किया था। ऐसा माना जा रहा है कि यह उस दिन का पोस्ट है जब दोनों ने याचिका दायर की थी। चहल और धनश्री दोनों ने भगवान को धन्यवाद दिया था। चहल ने लिखा था, ‘भगवान ने मेरी अनगिनत बार रक्षा की है। इसलिए मैं केवल उसी समय की कल्पना कर सकता हूं जब भगवान ने मुझे बचाया और उस बारे में मुझे पता भी नहीं है। धन्यवाद भगवान! हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए। उस वक्त के लिए भी, जिसके बारे में मैं नहीं जानता। Amen!’

धनश्री ने भी मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘तनावग्रस्त से अब धन्य होने तक। क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है कि कैसे भगवान हमारी चिंताओं को आशीर्वाद में बदल सकता है? यदि आपकिसी चीज के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है। आप या तो चिंता कर सकते हैं या आप यह सब भगवान पर छोड़ सकते हैं। हर चीज के बारे में प्रार्थना करना चुन सकते हैं। इस चीज पर विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर आपकी भलाई के लिए ही काम करता है।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Viral News: पेट दर्द से परेशान युवक ने यूट्यूब देखकर खुद का किया ऑपरेशन, हालत गंभीर
Next Article Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.