Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के हाउस की बैठक में जबरदस्त हंगामा, बिना चर्चा के 531 करोड़ का बजट पास, विपक्ष बोला- कमिश्नर ने मेयर को गुमराह किया, अपने वित्तीय अधिकार बढ़ाए
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के हाउस की बैठक में जबरदस्त हंगामा, बिना चर्चा के 531 करोड़ का बजट पास, विपक्ष बोला- कमिश्नर ने मेयर को गुमराह किया, अपने वित्तीय अधिकार बढ़ाए

Mahabir
Last updated: March 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation Jalandhar) की पहली मीटिंग में जबरदस्त हंगामा हुआ। मेयर वनीत धीर ने अपने 70 दिन की उपलब्धियां गिना ही रहे थे कि कांग्रेस के पवन कुमार, शैरी चड्ढा और भाजपा पार्षदों ने एक साथ हंगामा शुरू कर दिया। जबरदस्त हंगामा देखते हुए मेयर वनीत धीर ने बिना कोई प्रस्ताव पर चर्चा किए सभी 30 प्रस्तावों को पास कर दिया, जिसमें 531 करोड़ रुपए का बजट भी शामिल है।

Contents
  • झूठे वादे करने के आरोप
  • बलबीर सिंह बिट्टू ने मोर्चा संभाला
  • कमिश्नर ने मेयर को गुमराह किया

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के पार्षद हाउस की पहली बैठक आज रेडक्रॉस भवन शुरू हुई। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन, मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू ने सभी पार्षदों का स्वागत किया। इसके बाद मेयर वनीत धीर ने अपनी उपलब्धियां गिनाने की शुरुआत की।

Vaneet Dhir Balbir Bittu and Malkit singh
Vaneet Dhir Balbir Bittu and Malkit singh

झूठे वादे करने के आरोप

मेयर वनीत धीर शहर की सफाई समेत कई मुद्दों पर बोल ही रहे थे कि विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष के पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गर्मियां शुरू होने से पहले लोगों को गंदगी के कारण बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने झूठे वादे करने के आरोप लगाए हैं।

मेयर वनीत धीर बोल ही रहे थे कि कांग्रेस के पार्षद पवन कुमार औऱ शैरी चड्ढा ने शून्य काल की मांग रखी। मेयर ने कहा कि शून्य काल रखा जाएगा। बावजूद इसके जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष एक तरफ जहां शहर के मुद्दे उठा रहा था, वहीं सत्ताधारी AAP के पार्षदों ने मेयर जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

बलबीर बिट्टू, सीनियर डिप्टी मेयर
बलबीर बिट्टू, सीनियर डिप्टी मेयर

बलबीर सिंह बिट्टू ने मोर्चा संभाला

जबरदस्त हंगामा देखते हुए सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने मोर्चा संभाला। बिट्टू ने कांग्रेसी औऱ भाजपा पार्षदों को शांत रहने की अपील की औऱ कहा कि एक एक पार्षद अपने वार्ड की समस्या बताएं औऱ प्रस्तवा पर चर्चा करें, लेकिन पार्षदों का हंगामा जारी रहा।

विपक्ष के हंगामे को देखते हुए मेयर वनीत धीर ने एजैंडा पढ़ने का कहा। इस दौरान मेयर ने सभी प्रस्तावों को पास कर दिया। इसके बाद सदन में जबरदस्त नारेबाजी हुई। सदन से निकलते हुए कांग्रेस पार्षद पवन कुमार ने कहा कि नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने मेयर वनीत धीर को गुमराह किया है।

Gautam-Jain-IAS
Gautam-Jain-IAS

कमिश्नर ने मेयर को गुमराह किया

पार्षद पवन कुमार ने कहा कि कमिश्नर गौतम जैन ने खुद को पांच लाख रुपए तक काम करवाने का अधिकार हासिल कर लिया। जबकि इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। कमिश्नर ने मेयर को गुमराह कर अपनी शक्तियों में इजाफा करवा लिया। उन्होंने कहा कि ये चुने हुए पार्षदों की तौहीन है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार ने अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए उठाया बड़ा कदम
Next Article Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने JDA के अधिकारियों के सामने शहर की डेवलपमेंट का उठाया मुदा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.