Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने तेल और गैस क्षेत्र में राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने तेल और गैस क्षेत्र में राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

Mahabir
Last updated: March 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य के लिए 5वीं ऑनशोर सुरक्षा समन्वय समिति (OSCC) की बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ के होटल हयात रीजेंसी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) सुरक्षा, एस.एस. श्रीवास्तव ने की, जो डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) की ओर से इसमें शामिल हुए।

Contents
  • सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों को भी उजागर किया
  • की ये अपील
  • सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष टीमें भेजने का प्रस्ताव

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस बैठक में पंजाब पुलिस (Punjab Police) के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा ए.डी.जी.पी. (आंतरिक सुरक्षा) शिवे कुमार वर्मा और ए.डी.जी.पी. (साइबर क्राइम) वी. नीरजा, गेल के ई.डी. (ओ एंड एम) आर.के. सिंह (जो ओ.एस.सी.सी. के चेयरमैन भी हैं), सुरक्षा सलाहकार (गेल) सौरभ तोलंबिया, विभिन्न तेल और गैस कंपनियों, इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों को भी उजागर किया

बैठक में हुई चर्चाओ के दौरान विभिन्न तेल और गैस कंपनियों जैसे गेल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आई ओ सी एल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एच पी सी एल), भारत पेट्रोलियम (बी पी सी एल), एचएमईएल, थिंक गैस, टोरेंट गैस आदि के प्रतिनिधियों ने अपने कार्यों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और अपनी इकाइयों की सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों को भी उजागर किया।

बैठक के दौरान चर्चा किए गए मुख्य बिंदुओं में सुरक्षा उपायों को मजबूत करना, सुरक्षा प्रोटोकॉल को लागू करना और सतर्कता बढ़ाने के लिए उन्नत सी.सी.टी.वी. निगरानी प्रणाली स्थापित करना शामिल था।

की ये अपील

बैठक को संबोधित करते हुए ए.डी.जी.पी. एस.एस. श्रीवास्तव ने तेल चोरी और पाइपलाइन लीक जैसी समस्याओं से निपटने के लिए एक मजबूत सूचना तंत्र बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नियमित मॉक ड्रिल और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आपातकालीन योजनाओं को अपडेट करने की भी आवश्यकता पर बल दिया।

पंजाब पुलिस की तेल और गैस कंपनियों को पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने संबंधित पक्षों को किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या के लिए स्वतंत्र रूप से पंजाब पुलिस से संपर्क करने और सहायता प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष टीमें भेजने का प्रस्ताव

इस अवसर पर ए.डी.जी.पी. शिवे कुमार वर्मा ने तेल और गैस कंपनियों और स्थानीय पुलिस व प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी सुरक्षा और प्रशासन के लिए मजबूत संपर्क बहुत जरूरी है।

ए.डी.जी.पी. (साइबर क्राइम) वी. नीरजा ने साइबर सुरक्षा उल्लंघनों के बढ़ते खतरे पर प्रकाश डाला। उन्होंने तेल और गैस कंपनियों को पंजाब साइबर क्राइम डिवीजन की विशेषज्ञता का लाभ उठाने और व्यापक सुरक्षा सहायता प्रदान करने की पेशकश की। इसके अलावा, उन्होंने साइबर सुरक्षा प्रबंधनों का आकलन करने और इन कंपनियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष टीमें भेजने का प्रस्ताव रखा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: मेयर वनीत धीर ने विपक्ष के दो पार्षदों की खोल दी पोल, कहा- सदन में इसलिए इन पार्षदों ने मचाया हंगामा
Next Article Jalandhar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, जालंधर के इस अफसर को किया सस्पैंड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.