Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: ‘पंजाब राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कम्पलसरी एजुकेशन रूल्स-2011’ में संशोधन को मिली मंजूरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: ‘पंजाब राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कम्पलसरी एजुकेशन रूल्स-2011’ में संशोधन को मिली मंजूरी

Mahabir
Last updated: March 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मानक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों के प्रबंधन में माता-पिता की भागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने आज ‘पंजाब राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कम्पलसरी एजुकेशन रूल्स-2011’ में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

Contents
  • संख्या मौजूदा 12 से बढ़कर 16 हो जाएगी
  • ट्रांसफर ऑफ प्रिजन एक्ट-1950 में संशोधन की मंजूरी
  • नए नियम बनाने की हरी झंडी
  • नियुक्तियों के नियमों और शर्तों को मंजूरी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में फैसला आज सुबह यहां पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया। इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस संशोधन का उद्देश्य स्कूल प्रबंधकीय कमेटियों में माता-पिता के साथ-साथ सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है, ताकि राज्यभर के सरकारी स्कूलों में व्यापक स्तर पर अकादमिक विकास हो सके।

संख्या मौजूदा 12 से बढ़कर 16 हो जाएगी

इस संशोधन के साथ सरकारी स्कूलों की स्कूल प्रबंधकीय समितियों में सदस्यों की संख्या मौजूदा 12 से बढ़कर 16 हो जाएगी, जिनमें 12 सदस्य विद्यार्थियों के माता-पिता होंगे जबकि बाकी चार सदस्य शिक्षा, खेल और सहायक क्षेत्रों से होंगे। इससे विषय आधारित गतिविधियों में माता-पिता और विभिन्न क्षेत्रों की शख्सियतों की भागीदारी बढ़ेगी और खास विशेषज्ञता हासिल होगी।

ट्रांसफर ऑफ प्रिजन एक्ट-1950 में संशोधन की मंजूरी

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रिमंडल ने मुकदमे के अधीन कैदियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने के लिए ‘ट्रांसफर ऑफ प्रिजन एक्ट-1950’ में संशोधन की मंजूरी दे दी है। यह प्रक्रिया दोनों राज्यों की सहमति से की जाएगी, जहां मुकदमे के अधीन कैदी वर्तमान में बंद हैं और ट्रायल कोर्ट की स्वीकृति के बाद जिस राज्य में उन्हें स्थानांतरित किया जाना है। यह कदम पंजाब की जेलों में भीड़भाड़ की स्थिति को सुधारने में मददगार होगा।

नए नियम बनाने की हरी झंडी

मंत्रिमंडल ने बड़े जनहित में सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के ग्रुप-ए के लिए नए नियम बनाने को भी मंजूरी दी है। इससे विभाग के कार्यों को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी, जिससे कमजोर और पिछड़े वर्गों को बहुत लाभ होगा।

नियुक्तियों के नियमों और शर्तों को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने पंजाब तीर्थ यात्रा कमेटी के चेयरमैन और सदस्यों एवं पंजाब विरासत और पर्यटन प्रचार बोर्ड के सलाहकार की नियुक्ति के लिए नियमों और शर्तों को भी मंजूरी दे दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: पंजाब के बड़े नशा तस्कर के घर पर भी सरकार चलाए बुलडोजर- बीबी जागीर कौर
Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में शहीद भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.