Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: टेलों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए नहरी पानी के वितरण को तर्कसंगत कर रहे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: टेलों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए नहरी पानी के वितरण को तर्कसंगत कर रहे

Mahabir
Last updated: March 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल (Barinder Kumar Goyal) ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की अगुवाई वाली सरकार टेलों तक पानी पहुंचाना यकीनी बनाने और कम नहरी पानी प्राप्त करने वाले ज़िलों में नहरी पानी का वितरण तर्कसंगत कर रही है।

Contents
  • प्राथमिकता के आधार पर फंड दिए जा रहे
  • पानी मुहैया किया जा रहा
  • अगले मानसून से पहले-पहले सेम नालों की सफाई का काम करेंगे पूरा
  • एजेंसी के द्वारा साफ करवाए

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने कई ज़िलों में जल भत्ता (एक हजार एकड़ क्षेत्र के पीछे मिलने वाला नहरी पानी) 50 प्रतिशत बढ़ाकर दो क्यूसिक से तीन क्यूसिक किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जहां अधिक मात्रा में भूजल निकाला जा रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर नहरी पानी दिया जाए।

प्राथमिकता के आधार पर फंड दिए जा रहे

धर्मकोट से विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस द्वारा उनके क्षेत्र में नहरी पानी पहुंचाने और खालें बनाने संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कई ज़िलों में जल भत्ता 6 से 8 क्यूसिक है जबकि संगरूर, बरनाला, पटियाला और मानसा जैसे ज़िलों में जल भत्ता केवल दो क्यूसिक है।

इसी कारण इन ज़िलों में भूजल अधिक मात्रा में निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूजल को बचाने के मद्देनज़र अधिक पानी निकालने वाले ज़िलों में प्राथमिकता के आधार पर काम किए जा रहे हैं। ऐसे ज़िलों में अधिक नहरों की ज़रूरत के मद्देनज़र प्राथमिकता के आधार पर फंड दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल भत्ते के तार्किक वितरण को सुनिश्चित कर रही है।

पानी मुहैया किया जा रहा

विधायक ढोस के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि हलका धर्मकोट में कुल आठ नहरें हैं, जिनमें से छह नहरों का काम 58 करोड़ 30 लाख 63 हज़ार रुपये की लागत से पूरा हो चुका है जिससे 70 हज़ार एकड़ ज़मीन को पानी मुहैया किया जा रहा है। हलका धर्मकोट में 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से 14 किलोमीटर खाल नये बनाए गए। उन्होंने बताया कि राज्य भर में कुल खालों के लिए 17 हज़ार करोड़ रुपये की ज़रूरत है और उपलब्ध फंड के अनुपात अनुसार ही धर्मकोट हलके को भी फंड मुहैया करवाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हलका धर्मकोट में नहरी पानी को खेतों तक पहुंचाने के लिए पिछले दो वर्षों में 58.30 करोड़ रुपये की लागत से अहम 6 परियोजनाओं का काम पूरा किया गया है, जिनमें सिद्धवां ब्रांच, किशनपुरा रजबाहा, धर्मकोट रजबाहा, 5-आर रजबाहा सिस्टम, किंगवाह रजबाहा, 6-आर रजबाहा और 4 नंबर माइनर (रेडवा, हशमतवाह, खन्ना और नथूवाह माइनर) की कंक्रीट लाइनिंग का काम प्रमुख हैं।

Barinder Kumar Goyal
Barinder Kumar Goyal

अगले मानसून से पहले-पहले सेम नालों की सफाई का काम करेंगे पूरा

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के साथ 11772 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र को सिंचाई के अधीन लाया गया है और 17516 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र (सी.सी.ए.) का पुर्नोद्धार किया गया है जिससे विधानसभा हलका धर्मकोट के विभिन्न गांव जैसे किशनपुरा, इंदरगढ़, लोहेगढ़, धर्मकोट, रेडवां, पंडोरी अराईयां, बद्दूवाल, मूसेवाला आदि के किसानों को नहरी पानी की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इन नहरों, रजबाहों/माइनरों की कंक्रीट लाइनिंग होने से किसानों को उनकी मांग अनुसार नहरी पानी मुहैया कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसानों की भूजल पर निर्भरता घटेगी।

इसी तरह गिदड़बाहा से विधायक हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों द्वारा सेम नालों की सफाई के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मान सरकार द्वारा पहले से ही सेम नालों की सफाई सुव्यवस्थित तरीके से करवायी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रक्रिया की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ज़िला श्री मुक्तसर साहिब के हलका गिदड़वाहा की सीमा में कुल 18 सेम नाले गुज़रते हैं, जिनमें से 16 सेम नाले श्री मुकतसर साहिब जल निकास मंडल और 2 सेम नाले फरीदकोट जल निकास मंडल से संबंधित हैं।

एजेंसी के द्वारा साफ करवाए

उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार इनमें से 17 सेम नालों की सफाई मानसून सीज़न 2024-25 के दौरान विभागीय मशीनरी और एजेंसी द्वारा करवायी गई थी जिसका कुल खर्च 49 लाख 55 हज़ार 55 रुपये था और 7 सेम नाले 19 लाख 28 हज़ार 820 रुपये की लागत से विभागीय मशीनरी द्वारा और 10 सेम नाले 30 लाख 26 हज़ार 235 रुपये की लागत से एजेंसी के द्वारा साफ करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार इन सेम नालों की सफाई का काम 2025-26 के मानसून सीज़न की शुरुआत से पहले किया जाएगा।

विधायक के एक अन्य सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मान सरकार ने अपने स्तर पर 13 बड़ी मशीनें खरीदी हैं और इन मशीनों के साथ 19 लाख 28 हज़ार 820 रुपये के डीज़ल के खर्चे के साथ सेम नालों की सफाई अच्छी तरह से करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि यह काम किसी एजेंसी के माध्यम से कराया जाता तो खर्चा चार गुणा ज्यादा होता। उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकार के स्तर पर कभी भी मशीनरी की खरीद नहीं की गई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 415 शिक्षकों को मुख्य शिक्षक के रूप में पदोन्नति
Next Article Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध कालोनी पर चलाया बुलडोजर, कई कोठियां गिराई, देखें VIDEO
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.