Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़

Mahabir
Last updated: March 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतसर (Amritsar) के गांव इब्बन कलां की रहने वाली मंदीप कौर (27) और उसके तीन साथियों को 5.2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है।

Contents
  • जांच से पता चला है कि…
  • मामले की आगे जांच जारी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी रविवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान आलम अरोड़ा (23) और मनमीत उर्फ गोलू (21), दोनों निवासी जनता कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर, और तरनतारन के एक 18 वर्षीय युवक (जिसका नाम गोपनीय रखा गया है) के रूप में हुई है।

Punjab Police busted cross-border drug cartel
Punjab Police busted cross-border drug cartel

जांच से पता चला है कि…

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी मंदीप कौर के एक व्यक्ति से संबंध थे, जिसने उसे पाकिस्तान स्थित तस्करों से जोड़ा था। आरोपी मंदीप कौर का पैतृक घर तरनतारन के सीमावर्ती गांव खालड़ा में स्थित है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर है।

डीजीपी ने कहा कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी मंदीप अक्सर पुलिस की वर्दी पहनकर नशे की तस्करी की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देती थी। इस मामले में अन्य संबंधों की जांच की जा रही है।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

मामले की आगे जांच जारी

पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि महिला नशा तस्कर द्वारा ड्रग कार्टेल चलाने की पुख्ता सूचना मिलने के बाद, डीसीपी जांच रविंदर पाल सिंह संधू, एडीसीपी जांच नवजोत सिंह और एसीपी उत्तरी कमलजीत सिंह की निगरानी में तथा सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र से मंदीप कौर और उसके दो सहयोगियों, आलम और मनमीत को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी मंदीप कौर द्वारा एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का खुलासा किए जाने पर पुलिस टीम ने उसे भी उसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सीपी ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में 20 मार्च 2025 को FIR नंबर 53 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 21(बी) और 29 के तहत अमृतसर के थाना छेहरटा में मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article St. Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह का आयोजन
Next Article Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 109 नशा तस्कर गिरफ्तार; 8.6 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.