Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने नारको-आतंकवाद मॉड्यूल का किया पर्दाफाश; 4 किलो हेरोइन के साथ पिता-पुत्र समेत चार व्यक्ति काबू
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने नारको-आतंकवाद मॉड्यूल का किया पर्दाफाश; 4 किलो हेरोइन के साथ पिता-पुत्र समेत चार व्यक्ति काबू

Mahabir
Last updated: March 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर नशों के खिलाफ जारी जंग के दौरान महत्वपूर्ण सफलता की ओर अग्रसर होते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने चार व्यक्तियों को 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर पंजाब में सक्रिय नारको-आतंकवाद मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

Contents
  • नशीले पदार्थों की खेप जब्त
  • 4 किलो हेरोइन की खेप मिली
  • जांच जारी

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह और उसके पुत्र नवजोत सिंह, दोनों निवासी तरन तारन रोड, अमृतसर; अनिकेत निवासी छेहरटा, अमृतसर और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव शेरों, तरन तारन के रूप में हुई है।

Punjab Police busts narco-terrorism module
Punjab Police busts narco-terrorism module

नशीले पदार्थों की खेप जब्त

पुलिस टीमों ने उनके काले रंग का थ्री-व्हीलर ऑटो (पीबी06-एडब्ल्यू-8034) और काले रंग की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (पीबी02-डीवी-0351), जिसका उपयोग मुलजिम नशीले पदार्थों की खेप लाने के लिए कर रहे थे, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर को भरोसेमंद सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति, जो पाकिस्तान आधारित नशा तस्करों के सीधे संपर्क में हैं, नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं और उन्होंने हाल ही में अटारी क्षेत्र से स्थानीय तस्करों को सप्लाई करने के लिए नशीले पदार्थों की एक खेप प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों ने अमृतसर के नारायणगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल के पास छापा मारकर चार मुल्जिमों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो हेरोइन बरामद की।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

4 किलो हेरोइन की खेप मिली

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस समूह का संचालन भुल्लर नामक विदेश-आधारित व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी सुखविंदर और उसके पुत्र नवजोत सिंह को अमृतसर के गांव राजाताल से एक अनजान व्यक्ति से 4 किलो हेरोइन की खेप मिली थी, जिसमें उन्होंने आगे सप्लाई करने के लिए 2 किलो हेरोइन अनिकेत और गुरप्रीत सिंह को दी थी।

जिक्रयोग्य है कि गिरफ्तार मुलजिम सुखविंदर सिंह के दूसरे पुत्र हरमनजीत सिंह उर्फ हैरी और गिरफ्तार मुलजिम अनिकेत के भाई सागर को हाल ही में जनवरी 2025 में एएनटीएफ एसएएस नगर द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और इस समय वे अमृतसर जेल में बंद हैं।

जांच जारी

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस तस्करी नेटवर्क में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में और बरामदगियां और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 15 दिनांक 22.03.2025 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 तहत दर्ज की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में विद्या धाम से निकली ‘वाक ए थान’ पदयात्रा, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार बोले- देश के लिए जीना सीखें
Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री मान के प्रयासों से 36 महीनों में तीसरा मेडिकल कॉलेज मिला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.