Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: शिक्षा मंत्री द्वारा विद्यार्थियों के ‘शिक्षा तक सफर’ को आसान बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: शिक्षा मंत्री द्वारा विद्यार्थियों के ‘शिक्षा तक सफर’ को आसान बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम

Mahabir
Last updated: March 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘शिक्षा तक सफर’ को और आसान बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने 31 सीटों वाली नई बस रोपड़ (Ropar) जिले के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल, सुखसाल के बच्चों को समर्पित की।

Contents
  • विद्यार्थी इस आवागमन सुविधा का लाभ ले
  • ये रहे मौजूद

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

एस.एम.एल. इसूज़ू के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सी.एफ.ओ.) श्री राकेश भल्ला द्वारा कंपनी की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सी.एस.आर.) पहलकदमी के हिस्से के रूप में स्कूल शिक्षा विभाग को नई बस भेंट की गई है। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह नेक प्रयास स्कूल के विद्यार्थियों के आवागमन को आसान बनाएगा, जिससे सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Harjot Bains dedicates new bus to a school in Ropar

विद्यार्थी इस आवागमन सुविधा का लाभ ले

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा के मानक को विश्वस्तरीय बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के पास पहले ही 230 बसें हैं और 12,000 से अधिक सरकारी स्कूल के विद्यार्थी इस आवागमन सुविधा का लाभ ले रहे हैं। यह कदम सभी विद्यार्थियों की मानक शिक्षा तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह बस विद्यार्थियों की स्कूल तक पहुंच, पाठ्यक्रम के बाहर की गतिविधियों और शैक्षिक पर्यटन को सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आवागमन का यह नया साधन यह सुनिश्चित करेगा कि विद्यार्थी सीखने के बेहतर अनुभव में आसानी से हिस्सा ले सकें, जिससे सीखने के लिए अधिक अनुकूल माहौल को बढ़ावा मिलेगा।

Harjot Bains dedicates new bus to a school in Ropar

ये रहे मौजूद

स्कूल के लिए नई बस प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल, सुखसाल के प्रिंसिपल श्री गुरदीप कुमार शर्मा ने सरकारी स्कूलों में मानक शिक्षा सुनिश्चित करने संबंधी शिक्षा मंत्री के अटूट प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने नई बस की महत्वता और विद्यार्थियों पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी।

इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, एस.एम.एल. इसूज़ू के सचिव श्री परवेश मदान और मुख्य प्रबंधक विवेक चानणा भी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article St Soldier News: सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
Next Article Punjab News: डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में संभाला पदभार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.