Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: नए काम की कर सकते हैं शुरूआत, कारोबार में मिल सकता लाभ
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: नए काम की कर सकते हैं शुरूआत, कारोबार में मिल सकता लाभ

Mahabir
Last updated: March 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 25 March 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 25 मार्च 2025 की तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 25 मार्च का दिन सभी राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Contents
  • मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज कुछ राशि के जातक किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों को कारोबार में लाभ देखने को मिलेगा। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों (Daily Horoscope) के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज किसी नए काम की शुरुआत न करें। नहीं तो कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न होंगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी, परंतु परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी व्यक्ति आपका काम बिगाड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक तौर से यह समय अच्छा नहीं है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नए काम की शुरुआत सोच विचार कर करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकेगी, जिससे रुका हुआ काम शुरू होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आज मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आप अपरिचित व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज आप अपना पर्सनल कोई काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आगामी समय में आपको लाभ होगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज अपनी पर्सनल बातें किसी से न कहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आज प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। आज किसी नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज किसी विवाद में आप को फंसाया जा सकता है। अच्छा होगा सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक तौर से आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी। आज किसी से पर्सनल मदद लेनी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन मांगलिक रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार मन में बन सकता है, जिसमें आपको आर्थिक मदद प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में कोई नया मेहमान आएगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। मन में चल रहे विचारों को आज पूरा करने में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। आज किसी खास व्यक्ति का घर में आगमन होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका अधिकार प्राप्त होगा। पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। आज परिवार में आपको कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे। वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं। परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहेगा। पारिवारिक मतभेद और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। आज पुराने मित्र से विवाद हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। आज कोई बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा। आज के दिन किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आपकी दुश्मन भी आपके मुरीद होंगे। आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, करें चेक
Next Article Punjab News: पंजाब के वरिष्ठ IAS अफसर पर गिरी गाज, सभी विभाग छीने गए, 6 अफसरों के तबादले
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.