Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Dialogue Remove From Show: ‘TMKOC’ का मशहूर डायलॉग हुआ बैन, जेठालाल ने बताई हैरान करने वाली वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Dialogue Remove From Show: ‘TMKOC’ का मशहूर डायलॉग हुआ बैन, जेठालाल ने बताई हैरान करने वाली वजह

Mahabir
Last updated: March 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुंबई। Dialogue Remove From Show: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। ये शो सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। शो का हर कैरेक्टर अपने आप में खास है और यूनिक पर्सनैलिटी रखता है। शो में जेठालाल का रोल दिलीप जोशी निभा रहे हैं।

Contents
  • लोग इसे दोहराने लगे
  • ‘TMKOC’ का ‘ए पागल औरत’ डायलॉग क्यों हटाया गया?
  • ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के सीन पर विवाद
  • ‘द कपिल शर्मा शो’ में नर्सों की छवि को लेकर विवाद
  • ‘इश्क सुभान अल्लाह’ के ट्रिपल तलाक वाले सीन पर विवाद
  • ‘पहरेदार पिया की’ – 9 साल के बच्चे की शादी पर हंगामा
  • टीवी शोज में डायलॉग्स और सीन क्यों हटाए जाते हैं?

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

वो शो के मुख्य किरदार हैं। शो में वो दिशा वकानी के अपोजिट रोल में नजर आए। टीवी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ का एक डायलॉग बहुत फेमस हुआ था ‘ए पागल औरत’। लेकिन क्या आपको पता है कि यह लाइन स्क्रिप्ट में नहीं थी?

लोग इसे दोहराने लगे

दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने इसे खुद सेट पर बोला था और फिर यह इतना पॉपुलर हो गया कि लोग इसे दोहराने लगे। लेकिन बाद में, इस डायलॉग पर विवाद हो गया और इसे शो से हटा दिया गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। कई बार टीवी शोज के डायलॉग्स और सीन पर बवाल मचा है, जिससे मेकर्स को उन्हें बदलना या हटाना पड़ा।

View this post on Instagram

A post shared by TMKOC_Neela Film Productions (@taarakmehtakaooltahchashmahnfp)

‘TMKOC’ का ‘ए पागल औरत’ डायलॉग क्यों हटाया गया?

हाल ही में एक पॉडकास्ट में कॉमेडियन सौरभ पंत से बात करते हुए दिलीप जोशी ने कहा, ‘ये डायलॉग मैंने इम्प्रोवाइज किया था। सीन के दौरान अचानक मुंह से निकल गया।’

जब यह टीवी पर आया, तो लोगों को बहुत पसंद आया। यह जेठालाल (Jethalal) और दयाबेन के बीच की मस्ती का हिस्सा बन गया। लेकिन कुछ महिला संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि यह गलत संदेश देता है। इसके बाद शो के मेकर्स ने इसे हटा दिया। दिलीप जोशी ने कहा, ‘मुझसे कहा गया कि आगे से ये मत बोलना। फिर हमने इसे बंद कर दिया।’

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Show
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Show

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के सीन पर विवाद

2004 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के एक सीन पर बवाल हुआ। इसमें नंदिनी (गौरी प्रधान) के किरदार के साथ अंश (आकाशदीप सहगल) जबरदस्ती करता है।

इस पर महिला आयोग ने आपत्ति जताई और एकता कपूर को समन भेजा। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स को यह सीन हटाना पड़ा और आगे से ऐसे सीन दिखाने में ज्यादा सावधानी रखनी पड़ी।

Kapil Sharma: विवादों में फंसे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा
Kapil Sharma

‘द कपिल शर्मा शो’ में नर्सों की छवि को लेकर विवाद

2016 में ‘द कपिल शर्मा शो’ में नर्सों को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगा। अमृतसर के कई मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की नर्सिंग स्टाफ ने शो के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि शो में नर्सिंग प्रोफेशन का मजाक उड़ाया जा रहा है और नर्सों को ग्लैमरस और हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। विरोध बढ़ने पर कई नर्सिंग संगठनों ने मेकर्स से इस तरह के कंटेंट को बंद करने की मांग की। मामला बढ़ने पर कपिल शर्मा को सफाई देनी पड़ी।

‘इश्क सुभान अल्लाह’ के ट्रिपल तलाक वाले सीन पर विवाद

2018 में आए शो ‘इश्क सुभान अल्लाह’ की कहानी ट्रिपल तलाक पर आधारित थी। शो में कुछ सीन ऐसे थे, जिन पर मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर मेकर्स को सफाई देनी पड़ी और कुछ बदलाव भी करने पड़े ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।

Pehredaar Piya Ki Show
Pehredaar Piya Ki Show

‘पहरेदार पिया की’ – 9 साल के बच्चे की शादी पर हंगामा

टीवी शो ‘पहरेदार पिया की’ में 18 साल की महिला और 9 साल के लड़के की शादी दिखाई गई थी। दर्शकों को यह कहानी गलत लगी।

लोगों ने इसे ‘पिछड़ा’ कहा और सरकार से इसे बैन करने की मांग की। इसके बाद ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल (BCCC) ने शो की टाइमिंग बदलने और डिस्क्लेमर देने का आदेश दिया। लेकिन विरोध बढ़ने पर, सोनी टीवी ने 28 अगस्त 2017 को यह शो बंद कर दिया।

Anupamaa show
Anupamaa show

टीवी शोज में डायलॉग्स और सीन क्यों हटाए जाते हैं?

टीवी लाखों लोग देखते हैं, लेकिन हर किसी की सोच अलग होती है। जो सीन या डायलॉग मेकर्स को ठीक लगते हैं, वो कई बार ऑडियंस या किसी समुदाय को गलत लग सकते हैं।

कभी किसी डायलॉग पर मजाक उड़ाने का आरोप लगता है, तो कभी किसी सीन पर धार्मिक या सामाजिक भावनाएं आहत होने की बात कही जाती है। जब विरोध बढ़ता है, तो मेकर्स को सफाई देनी पड़ती है और कंटेंट में बदलाव करने पड़ते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: विदेश से बुरी खबर, जिंदा जले 2 पंजाबी युवक; घर में छाया मातम
Next Article Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की मौत, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.