Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: रिहायशी क्षेत्रों में हाई वोल्टेज़ तारों की समस्याओं के समाधान के लिए हिदायतें जारी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: रिहायशी क्षेत्रों में हाई वोल्टेज़ तारों की समस्याओं के समाधान के लिए हिदायतें जारी

Mahabir
Last updated: March 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आवासीय क्षेत्रों में उच्च वोल्टेज तारों की समस्याओं को हल करने के लिए समय-समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। यह जानकारी पंजाब (Punjab) के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज यहां पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दी।

Contents
  • जान-माल के नुकसान की ओर ध्यान दिलाया
  • बिजली की लाइनों के नीचे निर्माण पर प्रतिबंध
  • की ये अपील

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

विधायक कुँवर विजय प्रताप सिंह, एम.एल.ए., ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार का ध्यान मुसलफाबाद, तुंगबाला, इंद्रा कॉलोनी, ऋषि विहार, नगीना एवेन्यू, प्रोफेसर कॉलोनी, आकाश एवेन्यू, सूरज एवेन्यू, चाँद एवेन्यू के इलाकों से गुजरने वाली 132 केवी की उच्च वोल्टेज तारों के कारण निवासियों को आ रही समस्याओं की ओर केंद्रित किया।

Harbhajan Singh ETO
Harbhajan Singh ETO

जान-माल के नुकसान की ओर ध्यान दिलाया

इसके साथ ही विधायक लाभ सिंह उगोके के द्वारा भी राज्य के गांवों में घरों के ऊपर से गुजरती उच्च वोल्टेज तारों के कारण रोजाना हो रहे जान-माल के नुकसान की ओर ध्यान दिलाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने बताया कि मुसलफाबाद, तुंगबाला, इंद्रा कॉलोनी, ऋषि विहार, नगीना एवेन्यू, प्रोफेसर कॉलोनी, आकाश एवेन्यू, सूरज एवेन्यू, चाँद एवेन्यू क्षेत्र में पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पाेरेशन लिमिटेड की 132 केवी पावर कॉलोनी सिविल लाइन और 132 केवी पावर कॉलोनी – वेरका उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइने गुजरती हैं, जहाँ लोगों द्वारा इन दोनों 132 केवी लाइनों के नजदीकी और नीचे अवैध रूप से इमारतें बनाई गई हैं।

powercomm

बिजली की लाइनों के नीचे निर्माण पर प्रतिबंध

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड/पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा आवासीय क्षेत्रों में बिजली की लाइनों का निर्माण नहीं किया जाता है। हालांकि, बिजली की लाइनों के नीचे निर्माण पर प्रतिबंध है जब तक कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता।

फिर भी, कुछ निवासियों द्वारा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण किया जाता है। उन मामलों में जहाँ संभावित खतरों की पहचान की जाती है, उचित सुरक्षा उपाय लागू किए जाते हैं, और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाते हैं।

की ये अपील

उन्होंने बताया कि पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा इन उच्च वोल्टेज लाइनों के नजदीक और नीचे किए गए अवैध निर्माण वाले क्षेत्रों के लोगों को समय-समय पर अखबारों के माध्यम से जनहित सूचना देते हुए इन लाइनों के नजदीक और नीचे बनी अवैध संरचनाओं को तुरंत हटाने के लिए अपील की जा चुकी है।

केंद्रीय बिजली प्राधिकरण (सी.ई.ए.) (सुरक्षा और बिजली आपूर्ति से संबंधित उपाय) 2023 के रैगुलेशन 65 और पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन द्वारा मंजूरशुदा सप्लाई कोड-2014 के रैगुलेशन 11.1 से 11.5 के अनुसार उच्च वोल्टेज लाइनों की शिफ्टिंग या हटाए जाने का कार्य उपभोक्ताओं/आवेदकों की विनती पर किया जाता है और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पाेरेशन लिमिटेड को वास्तविक खर्च आवेदक द्वारा जमा कराना होता है। इसलिए पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पाेरेशन लिमिटेड अपने खर्च पर इन लाइनों की शिफ्टिंग नहीं कर सकता।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: बहुआयामी व्यक्तित्व के मालिक पावरकॉम के नए निदेशक संचालन इंजी. इंद्रपाल पाल सिंह
Next Article Punjab News: गांव मिरजे के में 66 के.वी. नया बिजली घर 31 जुलाई तक हो जाएगा चालू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.