Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा अतिरिक्त सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए किसानों को दिया जाएगा लाभ
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा अतिरिक्त सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए किसानों को दिया जाएगा लाभ

Mahabir
Last updated: March 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य को ग्रीन ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा कृषि के लिए लगाए गए सोलर पंपों के माध्यम से अतिरिक्त सौर ऊर्जा उत्पादन पर किसानों को लाभ देने पर विचार किया जा रहा है।

Contents
  • 20,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे
  • प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

वे आज पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सुजानपुर विधानसभा हलके से विधायक श्री नरेश पुरी द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। श्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने कहा कि यह कदम राज्य के किसानों को सक्षम बनाने के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को भी बढ़ावा देगा और राज्य के टिकाऊ भविष्य में अहम योगदान देगा।

aman arora
aman arora

20,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे

इस प्रस्तावित नीति के तहत किसानों को उनकी अपनी खपत से अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन पर लाभ दिया जाएगा। इस अतिरिक्त ऊर्जा को ग्रिड में भेजा जाएगा, जो राज्य की ऊर्जा आपूर्ति में योगदान करेगा और पंजाब को हरा-भरा तथा अधिक टिकाऊ बनाने के लिए पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता को घटाएगा।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “किसानों को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदार बनाकर, हम ना केवल स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित कर रहे हैं बल्कि हमारे किसानों के लिए आय के नए मौके भी पैदा कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा राज्य में कृषि उपयोग के लिए 20,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे और इनमें से पांच हजार से अधिक पंप पहले ही किसानों को आवंटित किए जा चुके हैं।

प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 4,474 सरकारी इमारतों पर 34 मेगावाट सोलर क्षमता वाले रूफटॉप सोलर फोटोवोल्टैइक (पी.वी.) पैनल लगाए गए हैं। ये रूफटॉप सोलर पैनल सालाना 4.9 करोड़ यूनिट बिजली उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि पेडा द्वारा अगले दो वित्तीय वर्षों में सरकारी इमारतों पर 100 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर पी.वी. पावर प्लांट उपभोक्ता स्तर पर बिजली उत्पन्न करते हैं, जो कि वितरण के दौरान नेटवर्क के नुकसान को कम करने में मदद करते हैं। पैदा हुयी बिजली मांग और आपूर्ति के अंतर को पूर्ण करने में भी मदद करती है, जिससे पी.एस.पी.सी.एल. को बिजली नियामक आयोगों द्वारा निर्धारित अपने नवीकरणीय खरीद संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि ग्रिड से जुड़े पी.वी. सिस्टम दिन के समय में बिजली उत्पन्न करते हैं और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में वापस भेजते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब स्टेट फूड कमीशन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी लागू करने पर ज़ोर
Next Article Donald Trump: अमेरिका के प्रेसीडैंट डोनाल्ड ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, अप्रवासियों पर पड़ेगा असर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.