Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: UP News: सीएम योगी ने आगरा में संतों की धर्म सभा को किया संबोधित
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

UP News: सीएम योगी ने आगरा में संतों की धर्म सभा को किया संबोधित

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:08 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, आगरा। UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज आगरा में दिवंगत संत योगी सिद्धनाथ जी के शंखाढाल एवं भंडारा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने राजा की मंडी स्थित प्राचीन दरिया नाथ मंदिर में पूजा- अर्चना भी की। सीएम योगी ने यहां संतों की धर्म सभा को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के बाद संतों का सबसे बड़ा जमावड़ा आज ब्रज की भूमि पर हो रहा है। महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता सभी ने देखी।

Contents
  • राम मंदिर का बनना संभव हुआ
  • संतों की साधना की सिद्धि
  • सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा
  • सीएम योगी ने प्राचीन भैरव नाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह संतों का आशीर्वाद था, उनका संकल्प था। पूरी देश और दुनिया ने देखा कि 45 दिनों में 66 करोड़ से अधिक लोग प्रयागराज पहुंचे थे। यह सनातन धर्म की ताकत है। उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि सनातन धर्म/ नाथ संप्रदाय का एक म्यूजियम बनाया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पूरे देश से आए 1000 से अधिक साधु- संत मौजूद रहे।

राम मंदिर का बनना संभव हुआ

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम मंदिर का बनना संभव हुआ है, तो देश के अन्य जगहों पर भी संभावना बनी हैं। अयोध्या में राम मंदिर का बनना और महाकुंभ का आयोजन, दोनों संतों के संकल्प से पूरा हुआ। पहले माना जाता था कि महाकुंभ का आयोजन केवल संतों का है। लेकिन, संतों ने पूरे भाव के साथ समाज को जोड़ने का काम किया तो देखते ही देखते 66 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का आंकड़ा पार कर गया। इनमें साधु- संत करीब 50 लाख थे। सीएम योगी ने कहा कि सनातन का दौर अब दुनिया के अंदर बढ़ा है।

संतों की साधना की सिद्धि

उन्होंने कहा कि संतों की साधना की सिद्धि है। उनके संकल्पों का मूर्तरूप है। महाकुंभ के अवसर पर पूरे देश और दुनिया ने देखा है। 45 दिनों में 66 करोड़ों से अधिक संत और श्रद्धालुजन प्रयागराज आए। इतना बड़ा समागम दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ। ये ताकत सिर्फ सनातन धर्म में ही है। उसी सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए। भारत की संयुक्त परंपरा के प्रमुख पंत के रूप में नाथपंती का महत्वपूर्ण स्थान है। संतो को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों को संसार के उत्कर्ष के लिए कार्य करना होगा। विरासत और विकास को जोड़ने की एक सेतु के रूप में संत को आगे बढ़ना चाहिए, जो समाज को जोड़ सके, उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें।

सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा

उन्होंने कहा कि सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा। उन्होंने साधु संतों से अपील की है कि आप किसी भी पंथ और संप्रदाय से जुड़े हुए हों, लेकिन राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए ही कार्य करना चाहिए। उन्होंने साधु- संतों से मोबाइल का उपयोग कम करने की भी सीख दी। कहा कि मोबाइल पर जो आपको दिखता है या सुनते हैं, वह जरूरी नहीं सच हो। ऐसे में साधु संतों को साधना में लीन होकर के समाज को एक करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो आप अपने साधन से अर्जित करेंगे। जो लोक कल्याण का माध्यम आपको बना सके।

जिसमें जनता जनार्दन का अपार श्रद्धा और सम्मान आपको प्राप्त हो। जो कुछ भी आपके पास है लोक कल्याण के लिए समर्पित करिए। राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित करिए और याद रखना हम सभी संतों को इस बात का स्मरण रखना होगा हमारा पंथ कोई भी हो, संप्रदाय हो भी कोई भी हो, मठ हो कोई भी उपासना विधि हो वह तब ही सुरक्षित है जब सनातन धर्म सुरक्षित है। जो कुछ भी हो सनातन धर्म के लिए समर्पण का भाव हो। देश की सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ समर्पित करना होगा। उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि सनातन धर्म/ नाथ संप्रदाय का एक म्यूजियम बनाया जाए।

सीएम योगी ने प्राचीन भैरव नाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

धर्मसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले राजा की मंडी स्थित दरिया नाथ मंदिर में स्थित शिव मंदिर के दर्शन किए। उसके बाद दरिया नाथ मंदिर परिसर में स्थित 500 साल पुराना प्राचीन भैरव नाथ मंदिर में पुष्प अर्पित कर दर्शन- पूजन किया। सीएम योगी ने समाधि स्थल के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और उसके बाद सीएम योगी ने धूनी स्थल में चल रहे यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने मंदिर परिसर में साधु- संतों के साथ भोजन प्रसादी भी ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने आगरा मंडल के नाथ संप्रदाय के मंदिरों की जानकारी ली और उनके जीर्णोद्धार के लिए साधु- संतों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि यह हमारी धरोहर है हमें इनका संरक्षण कर संजोकर रखने की जरूरत है।

इस अवसर पर पीठाधीश्वर बालकनाथ जी महाराज, बाबा दीदारनाथ जी महाराज, महंत, प्राचीन दरियानाथ मंदिर, आगरा, महंत पीर योगी शेषनाग जी महाराज, 12 के रमतो के महंत योगी कृष्ण नाथ जी महाराज, 18 के रमतो के महंत योगी समुंदरनाथ जी महाराज, संपूर्णानंद, प्रभारी आगरा हिंदु युवा वाहिनी, दानवीर सिंह परमार, जिलाध्यक्ष, हिंदु युवा वाहिनी, आगरा, रंजीत सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी, आगरा सहित हजारों साधु- संत उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Kunal Kamra: ‘सैलरी चुराने साड़ी वाली दीदी आई’, शिवसेना के बाद कुणाल कामरा ने निर्मला सीतारमण पर साधा निशाना
Next Article Jalandhar News: जालंधर के GTB नगर में स्कूल को नगर निगम ने भेजा नोटिस, रिहाइशी इलाके में बना स्कूल होगा सील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

UP News: प्रयागराज मण्डल ने सभी कैटरिंग स्टाल धारकों को निर्धारित शुल्क पर बिक्री का दिया निर्देश

By Mahabir

UP News: भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

By Mahabir

UP News: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन

By Mahabir

UP News: संगम क्षेत्र में स्नान के लिए तैयार हुए घाट, सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.