Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मालविंदर सिंह जग्गी को सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर लोक संपर्क विभाग द्वारा भावभीनी विदाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: मालविंदर सिंह जग्गी को सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर लोक संपर्क विभाग द्वारा भावभीनी विदाई

Mahabir
Last updated: March 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव और 2005 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी स मालविंदर सिंह जग्गी (Malvinder Singh Jaggi) को उनकी सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। श्री जग्गी 31 मार्च 2025 को 33 वर्षों की शानदार सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Contents
  • जीवन में सदैव ऊँचाइयाँ हासिल की
  • कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं
  • ये रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने 1992 में पी.सी.एस. सिविल अधिकारी के रूप में अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत की और 2005 में आई.ए.एस. अधिकारी बने। पंजाब भवन में आयोजित सरल लेकिन प्रभावशाली समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए श्री जग्गी के व्यक्तित्व और उनके साथ जुड़े अनुभवों को साझा किया। उन्होंने उन्हें एक कुशल और समर्पित अधिकारी बताया।

Malvinder Singh Jaggi given emotional farewell by Public Relations Department
Malvinder Singh Jaggi given emotional farewell by Public Relations Department

जीवन में सदैव ऊँचाइयाँ हासिल की

इस अवसर पर बोलते हुए स जग्गी ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब में काम करके उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि इस विभाग के अधिकारी हमेशा अपने कर्तव्यों के लिए तत्पर रहते हैं, जो बहुत कम विभागों में देखने को मिलता है। उन्होंने कामना की कि विभाग भविष्य में भी इसी समर्पण भावना के साथ कार्य करता रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. (मीडिया) आदिल आज़मी ने कहा कि उन्हें श्री जग्गी से बहुत कुछ सीखने को मिला और उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने श्री जग्गी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे देश और प्रदेश के लोगों के लिए भविष्य में भी पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

विभाग के निदेशक विमल कुमार सेतिया ने कहा कि श्री जग्गी ने अपने जीवन में सदैव ऊँचाइयाँ हासिल की हैं और उन्होंने हमें हमेशा यह सिखाया है कि कैसे कठिनाइयों को पार करते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। उन्होंने फरीदकोट में श्री जग्गी के कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र किया।

कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं

अतिरिक्त निदेशक (प्रबंधन) संदीप सिंह गढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री जग्गी के साथ काम करना उनका सौभाग्य रहा। उनके साथ कार्य करते हुए अहसास हुआ कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है और आगे बढ़ते हुए नए लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया जाए।

अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया ने कहा कि श्री जग्गी ने विभाग के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण ऑनलाइन टेंडरिंग प्रक्रिया को पूरी तरह अपनाने में सफलता मिली। अतिरिक्त निदेशक हरजीत सिंह गरेवाल ने श्री जग्गी के प्रशासनिक कौशल की सराहना करते हुए कहा कि विभाग उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखेगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक प्रीतकंवल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और उप निदेशक मनविंदर सिंह ने औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि श्री जग्गी के कार्यकाल के दौरान विभाग ने नई ऊँचाइयों को छुआ और जो कार्य असंभव लगते थे, उन्हें संभव कर दिखाया।

इस मौके पर विभाग की ओर से श्री जग्गी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन लोक संपर्क अधिकारी नवदीप सिंह गिल ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निदेशक (कम्युनिकेशन) अनिल कुमार सैनी, विभाग के डी.सी.एफ.ए., सभी लोक संपर्क एवं सहायक लोक संपर्क अधिकारी, सुपरिंटेंडेंट, सेक्शन ऑफिसर सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: बजट सत्र के दौरान डिप्टी स्पीकर रोड़ी ने विद्यार्थियों से की विशेष मुलाकात
Next Article Punjab News: पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से हरप्रीत हैपो गैंग के साथियों को किया गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.