Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त पर करेगी कार्रवाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त पर करेगी कार्रवाई

Mahabir
Last updated: March 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: नशे के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों क विरुद्ध” मुहिम के तहत सख्त कार्रवाई के बाद गलियों और मोहल्लों में होने वाली नशे की आपूर्ति में भारी कमी आई है। इसके बाद अब पंजाब पुलिस ने प्रदेश में नशे के सप्लायरों और सरगनाओं समेत बड़ी मछलियों को निशाना बनाकर नशे के नेटवर्क को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

Contents
  • 5.83 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की
  • नशीले पदार्थों की उपलब्धता में भारी कमी आई
  • शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला समितियां नशा तस्करों पर रखेंगी नजर

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। डीजीपी, जिनके साथ पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद थे, ने कहा कि यह अभियान अब सिर्फ गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब पुलिस की टीमें अब प्रदेश में नशे के कारोबार में लिप्त बड़ी मछलियों की पहचान करने के लिए सभी गिरफ्तार नशा तस्करों और सप्लायरों से कड़ी पूछताछ कर रही हैं।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

5.83 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की

यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब द्वारा सभी पुलिस कमिश्नरों (सीपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को अपने-अपने जिलों में 7 दिनों के भीतर प्रमुख नशा सप्लायरों और तस्करों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश देने के तुरंत बाद सामने आई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 1 मार्च, 2025 को नशे के संपूर्ण उन्मूलन के लिए शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के परिणामस्वरूप राज्यभर में 2384 एफआईआर दर्ज कर 4142 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 146.3 किलोग्राम हेरोइन, 85.3 किलोग्राम अफीम, 19.95 क्विंटल भुक्की, 7.69 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 1 किलो आईसीई और 5.83 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

नशीले पदार्थों की उपलब्धता में भारी कमी आई

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से गली स्तर पर नशीले पदार्थों की उपलब्धता में भारी कमी आई है, जिसके चलते अब पुलिस बड़े स्तर पर सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए बड़ी मछलियों पर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि सभी सीपी/एसएसपी को बड़ी मछलियों की मैपिंग और सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उनके संबंधित क्षेत्रों में नशे की आपूर्ति करने वाले सप्लायर्स का पूरा विवरण तैयार किया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि यह सूची पूछताछ रिपोर्ट, सार्वजनिक सुझावों, खुफिया जानकारी, “सेफ पंजाब” हेल्पलाइन से प्राप्त डेटा और एनडीपीएस अधिनियम के तहत आपराधिक जांच में सामने आए पुराने-नए संबंधों के आधार पर तैयार की जाएगी।

शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला समितियां नशा तस्करों पर रखेंगी नजर

डीजीपी ने आगे बताया कि “विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी)” की सफलता से प्रेरित होकर, पंजाब पुलिस अब नशों के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज करने के तहत शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला समितियों का गठन करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि वीडीसी, जिनमें सीमावर्ती गांवों के विश्वसनीय और प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं, पुलिस टीमों के लिए ‘आंख और कान’ की भूमिका निभा रही हैं और प्रदेश से नशे को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस के प्रयासों में सहायक साबित हो रही हैं।

राज्य से नशे की लत को खत्म करने के लिए नागरिकों की भागीदारी पर जोर देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जैसे वीडीसी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीण पुलिसिंग को मजबूत किया, वैसे ही मोहल्ला समितियां शहरी समुदायों को नशे की बुराई से सामूहिक रूप से लड़ने के लिए सक्षम बनाएंगी।

डीजीपी ने इस अभियान को सफल बनाने में पंजाब पुलिस को मिल रहे समर्थन के लिए प्रदेश के नागरिकों का धन्यवाद किया और उनसे अपील की कि वे नशा तस्करों की गुमनाम रिपोर्टिंग करने के लिए सेफ पंजाब नशा विरोधी हेल्पलाइन ‘9779100200’ पर अधिक से अधिक जानकारी साझा करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब विधानसभा में “ईट राइट” मेला आयोजित
Next Article Aaj Ka Panchang: आज शुक्रवार है, मां लक्ष्मी जी की करें पूजा, दुख-दरिद्रता होगी दूर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.