Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: आप सरकार ने सिर्फ वोट पाने के लिए शहीद भगत सिंह के नाम का किया इस्तेमाल- बलबीर सिद्धू
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: आप सरकार ने सिर्फ वोट पाने के लिए शहीद भगत सिंह के नाम का किया इस्तेमाल- बलबीर सिद्धू

Mahabir
Last updated: March 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिद्धू ने विधानसभा में शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग वाले कांग्रेस पार्टी के प्रस्ताव का विरोध करने पर आम आदमी पार्टी की निंदा करते हुए कहा है कि यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह जी के नाम का इस्तेमाल केवल 2022 में चुनाव जीतने के लिए किया था।

Contents
  • शहीदों का अपमान किया
  • विपक्ष का मजाक उड़ा सकें
  • बजट में पंजाब की वास्तविक वित्तीय स्थिति को छुपाया

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

सिद्धू ने विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां के व्यवहार पर विरोध जताते हुए कहा कि एक राष्ट्रवादी परिवार से संबंधित होने के बावजूद, भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी न देना उनके लिए बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसा निर्णय लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी अवसरवादिता का परिचय दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता तथाकथित क्रांतिकारी हैं जो हर मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाते हैं।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

शहीदों का अपमान किया

कांग्रेस नेता ने कहा कि शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने के प्रस्ताव का विरोध करके आम आदमी पार्टी ने न केवल शहीद भगत सिंह का अपमान किया है, बल्कि देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों का भी अपमान किया है। सिद्धू ने कहा कि कल विधानसभा में सत्ता पक्ष द्वारा विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ लाया गया निंदा प्रस्ताव एक सोची समझी चाल थी, ताकि विपक्ष बजट के खोखलेपन को उजागर न कर सके।

विपक्ष का मजाक उड़ा सकें

उन्होंने कहा कि यह चाल इसलिए भी चली गई ताकि मुख्यमंत्री भगवंत मान खोखला भाषण देकर विपक्ष का मजाक उड़ा सकें और उसे निशाना बना सकें। कांग्रेस नेता ने आप सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह बजट आप सरकार की विफलता का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बजट में राज्य के कल्याण के लिए कोई दिशा, कोई योजना और कुछ भी नया नहीं है।

बजट में पंजाब की वास्तविक वित्तीय स्थिति को छुपाया

उन्होंने कहा कि बजट में पंजाब की वास्तविक वित्तीय स्थिति को छुपाया गया है, जो कि देश के सभी राज्यों में सबसे खराब है, केवल एक को छोड़कर। सिद्धू ने कहा कि तीन साल बाद भी भगवंत मान सरकार पंजाबियों से किए गए अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। पार्टी ने झूठे विज्ञापन छपवाने और झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार एक बार फिर हर महिला को 1100 रुपये प्रतिमाह देने का अपना सबसे बड़ा वादा पूरा करने में विफल रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Holiday News: पंजाब में लगातार 3 दिनों की सरकारी छुट्टियां, पढ़ें सरकार का आदेश
Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ने “फैशन विंग्स-विंग्स टू फैबुलस फैशन” फैशन शो का किया आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.