Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस का आपातकालीन प्रतिक्रिया समय घटाकर 8 मिनट करने का लक्ष्य
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस का आपातकालीन प्रतिक्रिया समय घटाकर 8 मिनट करने का लक्ष्य

Mahabir
Last updated: March 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में अपने आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) या डायल 112 को अपग्रेड करने के लिए 178 करोड़ रुपये आवंटित करने के साथ, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आपातकालीन सेवाओं से जुड़े चार प्रमुख विभागों – पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन को एकीकृत प्रतिक्रिया नेटवर्क में जोड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Contents
  • आपातकालीन कॉल संबंधित सेवाओं को भेजी जाएंगी
  • 25 मिनट तक पहुंच जाता
  • मामले दर्ज

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसका लक्ष्य आपातकालीन प्रतिक्रिया समय को 25 मिनट से घटाकर 8 मिनट करना और एक नया राष्ट्रीय मानक स्थापित करना है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ‘बदलता पंजाब’ बजट में पंजाब सरकार ने आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों के बेड़े के विस्तार और जिला नियंत्रण कक्षों के उन्नयन के लिए 125 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जबकि ‘डायल 112’ हेल्पलाइन के नए मुख्यालय के निर्माण के लिए 53 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Rs 178 crore allocated to upgrade Dial 112
Rs 178 crore allocated to upgrade Dial 112

आपातकालीन कॉल संबंधित सेवाओं को भेजी जाएंगी

ईआरएसएस की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा तेजी से लागू की जा रही यह व्यापक सुधार प्रणाली तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है। इनमें पहला तकनीकी एकीकरण के माध्यम से विभागों के बीच निर्बाध समन्वय स्थापित करना है, जहां डायल-112 पर आने वाली सभी आपातकालीन कॉल संबंधित सेवाओं को भेजी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत पंजाब पुलिस 758 चार-पहिया और 916 दो-पहिया वाहनों के साथ आपातकालीन वाहनों के बेड़े का बड़े पैमाने पर विस्तार कर रही है। पहले चरण के तहत जून 2025 तक 300 वाहन आपातकालीन सेवाओं में तैनात हो जाएंगे। वर्तमान में, पंजाब पुलिस 258 समर्पित ईआरवी के बेड़े के साथ सेवाएं प्रदान कर रही है, जिससे आपातकालीन कॉल का प्रतिक्रिया समय 25 मिनट तक पहुंच जाता है।

25 मिनट तक पहुंच जाता

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के तहत पंजाब पुलिस अत्याधुनिक डायल 112 हेल्पलाइन मुख्यालय के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसमें एआई-संचालित कॉल विश्लेषण, जीआईएस ट्रैकिंग सिस्टम और एकीकृत डिस्पैच क्षमताएं जैसी उन्नत तकनीकें शामिल होंगी। उन्होंने आगे बताया कि इस भवन का निर्माण 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

डीजीपी ने कहा कि यह पहल एक केंद्रीकृत कमांड संरचना स्थापित करेगी, जहां डायल 112 के माध्यम से सभी आपातकालीन कॉल स्वतः ही संबंधित विभागों – चिकित्सा आपातकालीन (108), अग्निशमन (101) या आपदा प्रबंधन (1070) को स्थानांतरित हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आपातकालीन सेवा के लिए नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे कार्य करने वाले समर्पित कार्यस्थल होंगे।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

मामले दर्ज

स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला, जो कि कमेटी के सदस्य भी हैं, ने डीजीपी को जानकारी दी कि आपातकालीन प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाने के लिए हाल ही में ईआरवी को 165 नए स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ईआरवी में पहले से ही मोबाइल डेटा टर्मिनल (एमडीटी) लगा हुआ है और अब डुअल-सिम वाले नए स्मार्टफोन नेटवर्क फेल होने की स्थिति में निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगे। स्पेशल डीजीपी ने बताया कि डायल 112 पर अब तक 2.34 करोड़ से अधिक कॉल्स सुनी जा चुकी हैं और लगभग 20.05 लाख मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के बस्ती पीरदाद रोड के पारस एस्टेट में मत खरीदना कोठी, नहीं तो चलेगी डिच, दर्ज हो जाएगी FIR
Next Article Donald Trump: अमेरिका में अप्रवासियों के डिपोर्ट पर कोर्ट की रोक, डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.