Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी के रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 व्यक्ति 5 पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी के रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 व्यक्ति 5 पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: March 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: Punjab Police busted illegal arms smuggling racket – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशानुसार पंजाब (Punjab) को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (CI), अमृतसर (Amritsar) ने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल
  • गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा से संपर्क

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

गिरफ्तार आरोपी विदेशी गैंगस्टर लखबीर लंडा और सत्ता नौशहरा के साथियों को हथियार सप्लाई कर रहे थे। पंजाब (Punjab) के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फतेह सिंह और गुरप्रीत सिंह, दोनों निवासी गांव ढल्ला, तरनतारन के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें दो .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल और स्टार मार्क वाले तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल

डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर के तरनतारन विंग की टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आरोपी फतेह सिंह और गुरप्रीत सिंह का पाकिस्तान स्थित तस्कर अमर निवासी घड़क से संबंध है, जो सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी फतेह और गुरप्रीत ने हाल ही में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप हासिल की थी और उनके द्वारा इसे अमृतसर के नारायणगढ़ स्थित सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस के पास पहुंचाने की आशंका थी। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआई विंग तरनतारन की पुलिस टीमों ने एक गुप्त ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को पांच पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया।

Firing
Firing

गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा से संपर्क

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पाकिस्तान स्थित तस्कर अमर और उसके साथी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा और सत्ता नौशहरा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ड्रोन की मदद से अपने भारतीय साथियों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर अमर के लगातार संपर्क में थे।

उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों की जांच की जा रही है। इस संबंध में, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(1)(ए), 25(7) और 25(8) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एफआईआर नंबर 16, दिनांक 27-03-25 दर्ज की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Changes From 1st April 2025: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंक से जुड़े कई नियम, जेब पर पड़ेगा भारी असर
Next Article Punjab News: कामकाजी महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम, होगा बड़ा फायदा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.