Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Ice Cream v/s Frozen Desserts: आइसक्रीम समझकर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे फ्रोजन डेजर्ट? जाने दोनों में क्या है अंतर?
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Ice Cream v/s Frozen Desserts: आइसक्रीम समझकर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे फ्रोजन डेजर्ट? जाने दोनों में क्या है अंतर?

Mahabir
Last updated: March 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई द‍िल्‍ली। Ice Cream v/s Frozen Desserts: जब गर्मी अपने चरम पर हाेती है तो आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ और होता है। हालांक‍ि आपको जानकर हैरानी होगी कि आइसक्रीम से ज्यादा बिक्री बाजार में फ्रोजन डेजर्ट्स की हो रही है। क्योंकि हम में से ज्यादातर लोग इन दोनों के बीच का फर्क ही नहीं समझ पाते हैं।

Contents
  • आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में अंतर
  • सेहत के लिए कौन ज्यादा नुकसानदायक?
  • ट्रांस फैट का असर
  • शुगर और कैलोरी की मात्रा
  • पाचन संबंधी हो सकती हैं द‍िक्‍कतें
  • फ्रोजन डेजर्ट की पहचान करने का तरीका
  • क्या खाएं और क्या नहीं?

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आपको यह जानना जरूरी होता है क‍ि आइसक्रीम (Ice Cream) और फ्रोजन डेजर्ट को बनाने में अलग-अलग चीजों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। थोड़ी सी जानकारी बढ़ाकर आप आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट्स का अंतर समझ सकते हैं और सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि इन दोनों में क्‍या अंतर होता है। ये सेहत को क‍ितना नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये भी जानेंगे क‍ि इन्‍हें कैसे पहचाना जा सकता है।

आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में अंतर

आइसक्रीम को दूध या क्रीम से बनाकर तैयार क‍िया जाता है जबक‍ि फ्रोजन डेजर्ट में वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल होता है। उदाहरण के लिए, जैसे मिल्क फैट की कीमत अगर 400 रुपये प्रति किलो है, तो वहीं वेजिटेबल फैट का रेट 100 रुपये के करीब होता है। ऐसे में आइसक्रीम के मुकाबले फ्रोजन डेजर्ट के रेट्स कम रहते हैं।

इसके अलावा फ्रोजन डेजर्ट में लिक्विड ग्लूकोज का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं आइसक्रीम में कैलोरी ज्यादा पाई जाती है, क्योंकि इसे बनाने के लिए मिल्क फैट का इस्तेमाल किया गया होता है। वहीं दूसरी तरफ फ्रोजन डेजर्ट में कैलोरी कम होती है क्योंकि इसे बनाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया होता है।

सेहत के लिए कौन ज्यादा नुकसानदायक?

ट्रांस फैट का असर

फ्रोजन डेजर्ट में पाए जाने वाले हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल ऑयल में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है। ट्रांस फैट द‍िल की बीमार‍ियों, मोटापे और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को धीमा करता है और लंबे समय में मोटापा बढ़ा सकता है।

शुगर और कैलोरी की मात्रा

दोनों में ही शुगर की मात्रा ज्‍यादा होती है, लेकिन फ्रोजन डेजर्ट में आर्टिफिशियल स्वीटनर और एडिटिव्स भी हो सकते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

पाचन संबंधी हो सकती हैं द‍िक्‍कतें

आइसक्रीम में नेचुरल डेयरी होती है, जिससे कुछ लोगों को लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्या हो सकती है। वहीं फ्रोजन डेजर्ट में वेजिटेबल ऑयल और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं, जो पेट में जलन और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

फ्रोजन डेजर्ट की पहचान करने का तरीका

आइसक्रीम खरीदने से पहले आप पैक पर दी गई इंग्रेडिएंट्स लिस्ट जरूर चेक कर लें। यहां आपको लिखा हुआ मिल जाएगा कि इसे बनाने के लिए डेयरी सोर्स की जगह वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है।

क्या खाएं और क्या नहीं?

अगर आप गर्मी में आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं तो बेहतर होगा कि आप असली आइसक्रीम ही खाएं। फ्रोजन डेजर्ट से बचें। आइसक्रीम को भी बहुत ज्‍यादा मात्रा में न खाएं क्‍योंकि इसमें भी अधिक शुगर और फैट होता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Holiday News: पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टी, बच्चों की लगी मौज
Next Article Gas Leak In Punjab: पंजाब के इस जिले में गैस लीक, लोगों में मची हाहाकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.